बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ज्यादा लाड-प्यार करती है. नन्ही इवारा पीएम मोदी की तस्वीर पर लड्डू भी चढ़ाती है. सुनील शेट्टी ने खुद इस बात का खुलासा किया है.
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी इवारा को एक नैनी ने पीएम मोदी के बारे में बताया था. उन्होंने बताया कि तब से इवारा हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर के सामने मिठाई का भोग लगाती है. सुनील शेट्टी ने यह भी साफ किया कि उनकी नातिन को ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा है, लेकिन वो खुद से ऐसा करती है.
सुनील शेट्टी ने कहा कि आप मानेंगे नहीं, मेरी नातिन अभी 15 महीने की है. एक बार एयरपोर्ट पर उसकी एक नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था. अब, हर सुबह वो साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की भी एक तस्वीर है. वो तस्वीर देखकर 'मोदी जी, मोदी जी' कहती है. फिर वो घर में गणपति जी की मूर्ति के पास से मिठाई लाती है और उस तस्वीर को खिलाती है. न तो मैंने उसे ऐसा करने के लिए कहा और न ही उसकी मां ने.
उन्होंने कहा कि नैनी ने तो सिर्फ उससे इतना कहा था कि 'मोदी जी'. अब कुछ तो बात होगी न, और वो अकेली बच्ची नहीं है. हमने उसके सामने उनके बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है, लेकिन वो खुद से 'मोदी जी, मोदी जी' कहती है. इसमें कुछ तो बात है. कुछ तो जादुई है.
शेट्टी ने कहा कि अगर उनकी 15 महीने की नातिन पीएम मोदी को इतना प्यार और सम्माद दे रही है तो उनमें वाकई कुछ मैजिकल है. सुनील ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं यहां किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं, मैं एक नेता की बात कर रहा हूं. अगर कोई लीडर मुझे प्रभावित करता है, तो वो करता है. जितना प्यार मैं अपने देश से करता हूं, उतना ही प्यार मैं उस शख्सियत से भी करता हूं. उनके व्यक्तित्व में कुछ तो बात है.
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद मार्च 2025 में बेटी इवारा का वेलकम किया था. सुनील शेट्टी अपनी नातिन के काफी क्लोज हैं. वो अक्सर इंटरव्यूज में नातिन इवारा को लेकर बात करते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क