EX पत्नी संग बढ़ी सोहेल खान की नजदीकियां, बच्चों के खातिर फिर बसाएंगे घर? बोले- सीमा संग वक्त बिताना है

सोहेल खान और सीमा सजहेद तलाक के बाद भी एक दूसरे संग खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं. अब सोहेल ने अलायंस शो में सीमा के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है, जिसे जानकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा.

Advertisement
सोहेल खान और सीमा सजदेह फिर होंगे एक? (Photo: Screengrab) सोहेल खान और सीमा सजदेह फिर होंगे एक? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

खान परिवार के चिराग सोहेल खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में बने हुए हैं. रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल की एक्स पत्नी सीमा सजदेह संग बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं. तलाक के बाद भी दोनों का खूबसूरत बॉन्ड हर किसी का दिल जीत रहा है. अब शो में सोहेल खुद सीमा के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करते दिखे. 

Advertisement

एक्स वाइफ पर दिल हारे सोहेल

'अलायंस' के एक लेटेस्ट एपिसोड के दौरान, सोहेल ने ये स्वीकार किया शो ने उन्हें और सीमा को सालों बाद एक-दूसरे के और करीब ला दिया है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वो आगे चलकर सीमा के साथ और ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. 

जैद दरबार संग बातचीत के दौरान सोहेल ने कहा कि इतने साल साथ रहने के बावजूद, उनके बीच कभी ऐसा रिश्ता नहीं रहा जैसा अब अलायंस में बना है. एक्स पत्नी सीमा के बारे में सोहेल बोले- ईमानदारी से कहूं तो, मैं इतने सालों में सीमा के इतने करीब कभी आया ही नहीं, जितना इस घर ने मुझे सीमा के करीब ला दिया है. हम यहां बातें कर रहे हैं. लेकिन बाहर हमारी एक दूसरी जिंदगी थी. 


सोहेल आगे बोले- बच्चे मेरे साथ रहते हैं, लेकिन वो सीमा से मिलने जाते रहते हैं. इससे पहले मैं वाकई सीमा के कॉन्टैक्ट में नहीं था. लेकिन शो में आने के बाद कम से कम हम एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करने लगे हैं. हम एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, मिलते हैं. मुझे उनकी परवाह है, उन्हें मेरी परवाह है. यह बहुत अच्छा है. 

Advertisement

सीमा संग मिटीं सोहेल की दूरियां

सोहेल ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए आगे कहा- मुझे नहीं पता यह एक्सपीरियंस कब वापस आएगा. मैं सीरियसली 'अलायंस' का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि अगर मुझे पहले बताया गया होता, तो हम दोनों शायद हिचकिचाते और सोचते कि क्या मैं और सीमा एक ही कमरे में रह सकते हैं? क्या हम कंफर्टेबल महसूस करेंगे?.

सोहेल ने आगे कहा- लेकिन मुझे बस एक ही डर था कि भगवान न करे, कोई सीमा से कुछ गलत कह दे. मैं सीमा के साथ और वक्त गुजारना चाहता हूं. मैं अपनों की तरह उनकी हिफाजत करना चाहता हूं.

सोहेल और सीमा के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई थी. शादी के बाद वो दो बेटों के पेरेंट बने. मगर 24 साल बाद रिश्ते में आई दरार के चलते दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »