पिछले छह महीनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लगातार सुर्खियों में रहे हैं. स्कैम के आरोपों से लेकर उनके पॉपुलर रेस्टोरेंट 'बैस्टियन' के बंद होने की खबरों तक, इस कपल को काफी पब्लिक स्क्रूटनी का सामना करना पड़ा है. हाल ही में कर्ली टेल्स से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि इस शोर ने उन्हें हिलाया नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि वे रेस्टोरेंट ब्रांड को बनाने में गहराई से और व्यक्तिगत रूप से शामिल रही हैं और अपने काम की सत्यनिष्ठा पर कायम हैं.
निगेटिविटी पर बोलीं शिल्पा शेट्टी
लगातार पब्लिक अटेंशन के प्रेशर पर बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि लोग कभी-कभी दूसरों को नीचे खींचने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे अपने वैल्यूज पर अडिग हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'पब्लिक की नजरों में रहना बहुत मुश्किल रास्ता है. और 'नजर' जैसी चीज होती है, हम हमेशा इस पर बात करते हैं. जब आप लगातार चर्चा में रहते हैं और इतना कॉम्पिटिटिव फील्ड है, तो लोग दुर्भाग्य से किसी भी हद तक जा सकते हैं. हम ऐसे नहीं हैं. मेरा मानना है कि सबके सफल होने के लिए काफी जगह है.'
शिल्पा पर लोगों की बातों का होता है असर?
जब उनसे हाल की नेगेटिव न्यूज कवरेज के पर्सनल इंपैक्ट के बारे में पूछा गया, तो शिल्पा ने माना कि ये उन्हें प्रभावित करता है, लेकिन सीमित रूप से. उन्होंने कहा, 'ये दुखद है. मैं मानती हूं कि हम हमेशा अपने ग्राउंड पर डटे रहे हैं. कंपनी के तौर पर और लोगों के तौर पर हमें हमारी इन्टेग्रिटी के लिए जाना जाता है. जैसा आपने पहले पूछा था, क्या ये आपको चोट पहुंचाता है? आप इसे कैसे हैंडल करते हैं? मैं इंसान हूं. कई बार मैं बैठकर सोचती हूं कि अच्छी चीजों पर क्यों बात नहीं हो रही? क्यों सिर्फ इन चीजों पर ही फोकस किया जा रहा है? लेकिन सेलिब्रिटी होने के नाते दुर्भाग्य ये है कि मेरा नाम क्लिकबेट बन गया है. तो मैंने इसे ऐसे ही स्वीकार कर लिया है.'
उन्होंने कहा कि आखिरकार इन्टेग्रिटी ही लोगों से जुड़ती है और इसी वजह से ब्रांड आज भी फल-फूल रहा है. शिल्पा ने आगे कहा, 'लेकिन लोग बहुत स्मार्ट हैं. वे सही-गलत में फर्क समझते हैं, और हम अभी भी थ्राइव कर रहे हैं, काम कर रहे हैं, और ब्रांड काम कर रहा है, क्योंकि ये उन्हें अपील करता है. हम उन्हें वही दे रहे हैं जो वे चाहते हैं.'
बंद हो रहा है शिल्पा का रेस्टोरेंट?
शिल्पा ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के कथित रूप से बंद होने वाली सोशल मीडिया अफवाहों पर चुप्पी तोड़ने के फैसले के बारे में भी बात की. आमतौर पर वे अफवाहों पर सफाई नहीं देतीं, लेकिन इस बार उन्हें ब्रांड के लिए बोलना जरूरी लगा. उन्होंने कहा, 'मैंने कभी सफाई देने की कोशिश नहीं की, क्योंकि मुझे लगता है कि एक्टर या सेलिब्रिटी को कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए, कभी एक्सप्लेन नहीं करना चाहिए. तो मैं चुप रही. लेकिन इस बार ये ब्रांड की बात थी, एक ऐसा ब्रांड जिसमें हमने बहुत प्यार, पैशन और मेहनत लगाई है. कुछ होने वाला था और मुझे उस समय अनाउंस करने का सही समय नहीं लगा था. लेकिन मुझे सोशल मीडिया पर आना पड़ा. और उससे जो पीआर मिला, लोग सोचते हैं कि ये बैड पीआर था, लेकिन इतना प्यार पैसे से नहीं खरीदा जा सकता. वो ऑर्गेनिकली मिला.'
नेगेटिव अटेंशन से ब्रांड के प्रॉस्पेक्ट्स पर असर के बारे में पूछने पर इंटरव्यू में शिल्पा के साथ बैठे बैस्टियन के ओरिजिनल फाउंडर रंजीत ने हंसते हुए जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं. कोई भी पब्लिसिटी अच्छी पब्लिसिटी है.' शिल्पा ने आगे कहा, 'नेगेटिव पीआर में भी हमेशा कोई पॉजिटिव टेकअवे होता है क्योंकि हम दोनों पॉजिटिव माइंडसेट वाले हैं.'
इसी बातचीत में उन्होंने 2016 में पहली बार कस्टमर के तौर पर बैस्टियन में जाने की याद ताजा की. वो विजिट आखिरकार एक लंबी प्रोफेशनल पार्टनरशिप की शुरुआत बनी. एक्ट्रेस ने याद करते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरी रंजीत से मुलाकात हुई. मैं 2016 में कस्टमर के तौर पर बैस्टियन गई थी. तब हमने बात शुरू की और उन्होंने बताया कि वो वर्ली में एक और आउटलेट खोल रहे हैं, जो बाद में आइकॉनिक जगह बन गई. लेकिन मैं ये कहानी शेयर करना चाहती हूं कि मैं शुरुआत में बिल्कुल कन्विंस नहीं हुई थी, क्योंकि वो लोकेशन तब बंजर जगह थी. वो बस यकीन से कह रहे थे कि वो इसे टॉप रनिंग रेस्टोरेंट बनाएंगे. हमने कोविड के दौरान इसे खोला, लेकिन वहीं से बैस्टियन ब्रांड ने असली शेप लिया. आज हमारे पास चार अलग-अलग ब्रांड्स के तहत आठ रेस्टोरेंट हैं.'
aajtak.in