लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख, लिया सलीम खान का हाल-चाल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान की हेल्थ चेक करने के लिए लीलावती हॉस्पिटल गए, और इस मुश्किल समय में सलमान खान और उनके परिवार को सपोर्ट दिखाया.

Advertisement
सलीम खान से मिलने पहुंचे शाहरुख खान (Photo: File Photo) सलीम खान से मिलने पहुंचे शाहरुख खान (Photo: File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान और सलमान खान के परिवार के बीच की नजदीकी किसी से छिपी नहीं है. इस बीच जाने-माने राइटर सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. एक्टर के कई करीबी दोस्त उनसे मिलने आ रहे हैं. ऐसे में शाहरुख भी खुद को हॉस्पिटल जाने से रोक नहीं पाए.

अस्पताल के बाहर शाहरुख को देखते ही फैंस और मीडिया की भीड़ जमा हो गई. न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें शाहरुख खान की कार उनकी सिक्योरिटी के साथ, लीलावती हॉस्पिटल पहुंचती हुई दिख रही है.

Advertisement

नहीं दिखी शाहरुख की झलक 
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान शनिवार को देर शाम मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचे. वह काफी सादगी के साथ अस्पताल के पिछले गेट से अंदर दाखिल हुए.  बिना किसी शोर-शराबे के उन्होंने सलीम खान का हाल जाना. हालांकि, उनकी एक भी झलक कैमरे में कैद नहीं हो सकी. 

17 फरवरी से एडमिट सलीम खान
फेमस फिल्म राइटर सलीम खान को बीते 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, परिवार की ओर से उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनके बीमार होने की खबर मिलने के बाद से ही फिल्म जगत की कई हस्तियां और उनके चाहने वाले लगातार उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

Advertisement

सलमान के परिवार से SRK का नाता
इस बीच शाहरुख खान का इस तरह अस्पताल पहुंचना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग शाहरुख और सलमान की इस पुरानी दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं. वहीं एक्टर शाहरुख खान भी खुले तौर पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि मुंबई में उनके स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में सलमान खान के घर वो खाना खाते थे. इस दौरान सलीम खान ने उनका काफी सपोर्ट किया. शाहरुख ने कहा, 'ये ही वजह है मैं शाहरुख खान बन पाया हूं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement