शाहरुख खान की 'किंग' को मिलेगा बड़ा फायदा, 'रामायण' के साथ तैयार किया तगड़ा प्लान

शाहरुख खान के फैंस के पास इस नवंबर में जश्न मनाने के दो कारण हैं. खबरों के अनुसार, सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ 'किंग' का एक खास प्रमोशनल वीडियो दिखाया जाएगा.

Advertisement
रामायण के साथ किंग का टीजर (Photo: ITG) रामायण के साथ किंग का टीजर (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

शाहरुख खान के फैंस के लिए यह नवंबर सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों का डबल डोज लेकर आने वाला है. एक तरफ जहां 2 नवंबर को किंग खान अपना जन्मदिन मनाएंगे, वहीं दूसरी तरफ उनकी मचअवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर दो बेहद बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. जिसने फैंस की एक्साइमेंट हाई कर दी है.

चर्चा है कि शाहरुख के जन्मदिन के खास मौके पर 'किंग' का पहला टीजर जारी किया जा सकता है. इतना ही नहीं, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' के साथ भी 'किंग' का एक स्पेशल प्रमोशनल वीडियो दर्शकों को देखने को मिलेगा. यानी इस दिवाली और शाहरुख के बर्थडे पर फैंस को मनोरंजन का जबरदस्त सरप्राइज मिलने जा रहा है.

Advertisement

'रामायण' के बजेगा 'किंग' का डंका
वैरायटी इंडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश की एक बड़ी सिनेमा चेन में फिल्म 'रामायण' की स्क्रीनिंग के दौरान 'किंग' का यह खास प्रमोशनल कैंपेन चलाया जाएगा. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'रामायण' जैसी मेगा बजट और बड़े स्तर पर रिलीज हो रही फिल्म के साथ जुड़ने से 'किंग' को दर्शकों के बीच एक जबरदस्त बज बनाने में मदद मिलेगी. 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, ऐसे में सिनेमाघरों में इस प्रमोशनल टाई-अप का फायदा शाहरुख की फिल्म को सीधे तौर पर मिलेगा.

किंग में नजर आएगी भारी स्टारकास्ट
फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट इसलिए भी दोगुनी है क्योंकि इसमें स्टार्स की लंबी-चौड़ी फौज नजर आने वाली है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ पांच अन्य भाषाओं में भी डब करके रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

दिवाली पर 'रामायण' की रिलीज
दूसरी ओर, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही पौराणिक फिल्म 'रामायण' को लेकर भी दर्शकों का उत्साह चरम पर है. दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज हो रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. वहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »