जब शाहरुख खान सेट पर हुए घायल, करानी पड़ी सर्जरी, दर्द में भी कई बार झूमें हैं किंग खान

शाहरुख खान अपनी लाइफ में कई बार शूटिंग के दौरान गंभीर चोट का शिकार हुए हैं, लेकिन वो कभी रुके नहीं हमेशा बाउंस बैक किया है. उनके कंधे, घुटने और बैक की भी सर्जरी हो चुकी है. आइये आपको बताते हैं उनकी मेडिकल हिस्ट्री.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2024,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अहमदाबाद के केडी अस्पताल में एडमिट थे, उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से भर्ती कराया गया था. इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था. हालांकि अब वो डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन ये पहली बार नहीं जब शाहरुख की हालत इस कदर बिगड़ी हो कि वो अस्पताल पहुंच गए हो. पिछले 58 सालों में एक्टर को कई बार मेडिकल इमरजेंसी के दौर से गुजरना पड़ा है. लेकिन जो अच्छी बात रही वो ये कि हर बार शाहरुख ने वापसी की है, और बादशाह की तरह सबके दिलों पर राज किया है.

Advertisement

कंधे पर लगी चोट

'रा.वन' फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख को कंधे पर चोट लगी थी. हालांकि तब वो ठीक हो गए थे लेकिन इस सुपरहीरो फिल्म के बाद रोहित शेट्टी की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग के वक्त ये चोट और गंभीर हो गई. शाहरुख के कंधे का दर्द स्टंट परफॉर्म करते हुए और बढ़ गया. लिहाजा उन्हें अपने कंधे की सर्जरी करानी पड़ी थी. इतना ही नहीं इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख को एक और चोट लगी थी. दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते हुए शाहरुख के पैर का अंगूठा भी फ्रैक्चर हो गया था. 

हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के वक्त घुटने में लगी चोट

फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान शाहरुख को एक और दर्द से गुजरना पड़ा था. रिपोर्ट बताते हैं कि शाहरुख मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में शूटिंग कर रहे थे. एक्टर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तभी एक दरवाजा उनके ऊपर आ गिरा, जिसकी वजह से उनके चेहरे और सिर पर चोट लग गई. उन्हें तुरंत नानावती अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद एक्टर की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि कुछ ट्रीटमेंट के बाद एक्टर की हालत में सुधार है. हालांकि टूटे घुटने और इसके दर्द के साथ उन्होंने फैन और दिलवाले दोनों ही फिल्मों की शूटिंग की थी. वरुण धवन ने बताया था कि दर्द के बावजूद वो हमारा पूरा ध्यान रखते थे. हमारे जाने के बाद ही जाते थे. 

Advertisement

2009 में कंधे की कराई सर्जरी 

शाहरुख खान के कंधे की arthroscopic सर्जरी भी हो चुकी है. 2009 में एक्टर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उन्होंने अपने बांय कंधे की सर्जरी कराई थी. फिल्म माय नेम इज खान की रिलीज के कुछ महीने पहले ही शाहरुख को मेडिकल अर्जेंसी के दौर से गुजरना पड़ा था. ये सर्जरी उस चोट का नतीजा थी जो उन्हें दूल्हा मिल गया से लेकर डॉन 2 तक की शूटिंग के दौरान लगी थी. डॉन 2 में एक फाइट सीन की शूटिंग करते हुए शाहरुख का कंधा डिस्लोकेट हो गया था. इससे पहले ही दूल्हा मिल गया के वक्त से उन्हें कंधे में दर्द की शिकायत थी. 

कल हो ना हो के वक्त हुई बैक की सर्जरी 

शाहरुख खाने ने अपने बैक की सर्जरी जर्मनी में कराई थी. वो एक बार फिर कल हो ना हो फिल्म की शूटिंग के दौरान मेडिकल इमरजेंसी से गुजरे थे. इससे ठीक होने में उन्हें काफी वक्त लगना था. इसलिए उन्होंने फिल्म मेकर करण जौहर से किसी और को साइन करने के लिए तक कह दिया था. लेकिन करण ने शाहरुख के लिए रुकना बेहतर समझा. निखिल आडवाणी ने इसे कन्फर्म करते हुए कहा था कि शूटिंग के 4 दिन पहले शाहरुख बीमार पड़ गए थे. पूरी कास्ट न्यूयॉर्क में थी, और शाहरुख जर्मनी में, उन्होंने कहा किसी और को साइन कर लो. लेकिन हमने कहा नहीं हम रुकेंगे. फिल्म 6 महीने बाद शुरू हुई थी. 

Advertisement

शाहरुख की टूटी पसली, घुटने में लगी चोट

शाहरुख खान को करियर के शुरुआती दिनों में भी गंभीर चोट लग चुकी है. इतना कि उनकी पसलियां भी टूट गई थी. यश चोपड़ा की डर फिल्म के दौरान शाहरुख की पसली टूट गई थी. उन्हें तीन फ्रैक्चर आए थे. फिल्म के एक एक्शन सीन के दौरान अनुपम खेर के पैर से शाहरुख को गहरी चोट लगी थी. तब उनकी पसलियां टूट गई थी. राकेश रोशन की 'कोयला' फिल्म की शूटिंग के वक्त भी शाहरुख के घुटने में हेयरलाइन फ्रैक्चर आया था. उनकी नी-कैप में चोटिल हो गई थी. 

दर्द से झूमा 'पठान'

पठान फिल्म के गाने झूमे जो पठान गाने की शूटिंग वक्त कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिन ने शाहरुख की तारीफ करते हुए बताया था कि वो इतनी मुश्किलों के बावजूद मुश्किल स्टेप्स कर रहे थे. बॉस्को ने कहा था- शाहरुख सर के साथ काम करना बेहद वंडरफुल है. वो बोलते हैं- भाई तू जो स्टेप दे मैं वो करूंगा. तू ये देख ले वो बस मुझपर अच्छा लगे. उनका घुटना टूटा हुआ है, उनकी एक तरह से बैक ही नहीं है. लेकिन वो कभी कम्प्लेंट नहीं करते. चाहे कुछ भी हो जाए अपना बेस्ट देते हैं. 

वैसे शायद यही वजह है कि शाहरुख सबके दिलों के किंग कहलाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »