'गलती मेरी थी', 1993 ब्लास्ट के दौरान हथियार रखने पर बोले संजय दत्त, आज भी है पछतावा

शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त ने अपने साथ हुई उस कॉन्ट्रोवर्सी का जिक्र, जब उन्होंने 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दौरान घर में अवैध हथियार रखे थे. इस विवाद पर एक्टर ने अफसोस जताया, और माफी मांगी है.

Advertisement
संजय दत्त ने दी सफाई (Photo: x/@jiostudios) संजय दत्त ने दी सफाई (Photo: x/@jiostudios)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

संजय दत्त की जिंदगी विवादों से घिरी रही है. बचपन में ड्रग्स की लड़ाई से जेल जाने तक, एक्टर ने अपने जीवन में सबकुछ देखा है. उनके जीवन का सबसे विवादित समय 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट था. उनपर घर में अवैध हथियार रखने के आरोप लगे थे, जिसके जुर्म में उन्हें जेल भी जाना पड़ा. कई सालों तक उन्होंने इसकी सजा काटी. 

Advertisement

घर में हथियार रखने पर हुआ पछतावा

संजय दत्त और उनके परिवार ने इस दौरान काफी कुछ सहा था. अब एक बार फिर एक्टर ने उस घटना को याद किया. कुछ समय पहले ही वो शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' पर आए थे, जहां उन्होंने माना कि उस वक्त उनसे गलती हुई थी और अगर उन्होंने अपने दिल की आवाज सुनी होती, तो शायद वो ऐसा कदम नहीं उठाते.

संजय दत्त ने कहा- गलती मेरी थी. अगर आपका दिल आपको किसी चीज के लिए मना कर रहा है, तो उसकी बात सुननी चाहिए. जब वो घटना हुई और मैंने देखा कि मामला क्या है, तो मेरा दिल कह रहा था कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए. लेकिन मेरा दिमाग कह रहा था कि एक हफ्ते के लिए रख लो, इसमें क्या नुकसान है?

उन्होंने ने आगे कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके इस फैसले के इतने गंभीर नतीजे हो सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जिस देश में हम रहते हैं, वहां के कानूनों की जानकारी हर इंसान को होनी चाहिए.

Advertisement

पिता को देख टूट गए थे संजय दत्त

संजय दत्त ने इसी बातचीत में आगे ये भी बताया था कि जब उन्हें पुलिस हथकड़ी पहना रही थी, तब उनके पिता सुनील दत्त रोने लगे थे. वो अपने बेटे संग ऐसा सुलूक होता हुआ अच्छा नहीं लग रहा था. हालांकि संजय दत्त ने उन्हें संभाला, और भरोसा दिलाया कि ये सिर्फ एक प्रक्रिया है. उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. मगर एक्टर भी अपने पिता को टूटता हुआ देख खुद को रोक नहीं पाए थे. उन्हें बाहर से मजबूत होना पड़ा, ताकि अपने पिता को साहस दिला सकें.

बात करें संजय दत्त के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया हुआ है. वो चौधरी असलम के रोल में दिखे थे, जिसमें जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया. अब वो जल्द खलनायक रिटर्न्स और अजय देवगन की रेंजर में नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »