Ramayana Casting Controversy: 'रामायण में शानदार हैं साई-यश, लेकिन रणबीर...', कास्टिंग पर नाराज रामानंद सागर के पोते

रामायण ट्रेलर रिलीज के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने साई पल्लवी को सीता के रोल के लिए परफेक्ट बताया, लेकिन रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में स्वीकार किए जाने पर सवाल उठाए.

Advertisement
रामायण कास्टिंग विवाद: साई को क्लीन चिट, रणबीर कपूर पर सवाल! (Photo: ITGD) रामायण कास्टिंग विवाद: साई को क्लीन चिट, रणबीर कपूर पर सवाल! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है. खासकर साई पल्लवी के सीता बनने पर लोगों की राय बंटी हुई है. कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें इस किरदार के लिए फिट नहीं मान रहा. लेकिन अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है और साई पल्लवी का खुलकर समर्थन किया है. हालांकि, उन्होंने रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की है.

Advertisement

साई पल्लवी को बताया सीता के लिए बेहतरीन चॉइस

शिव सागर ने कहा कि उन्हें 'रामायण' का नया ट्रेलर काफी पसंद आया. उनके मुताबिक, पहले वाले टीजर में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन इस बार ट्रेलर में किरदार, VFX और रावण की झलक ने प्रभावित किया.

उन्होंने कहा- मुझे यश का रावण वाला लुक बहुत अच्छा लगा. वहीं साई पल्लवी भी सीता के रोल के लिए शानदार चुनाव हैं. दोनों साउथ इंडिया से हैं और हमारी पौराणिक कहानियों को बचपन से सुनते और समझते हुए बड़े हुए हैं. इसलिए उन्हें इन किरदारों का स्वभाव और भावनाएं अच्छी तरह समझ आती हैं. यही वजह है कि दोनों अपने रोल में पूरी तरह ढले हुए नजर आते हैं.

दरअसल, साई पल्लवी के सीता बनने पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ है. कुछ लोग उनके लुक, कॉस्ट्यूम, हिंदी और स्क्रीन प्रेजेंस पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी कलाकार की असली पहचान उसकी एक्टिंग होती है, न कि सिर्फ भाषा या लुक.

Advertisement

रणबीर कपूर को लेकर क्यों जताई चिंता?

जहां शिव सागर ने साई पल्लवी और यश की तारीफ की, वहीं रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में लेकर उन्हें थोड़ा संदेह है.

उन्होंने कहा- भगवान राम जैसे किरदार के लिए हम हमेशा नए चेहरे चुनते रहे हैं, ताकि दर्शक उस कलाकार को उसी रूप में स्वीकार कर सकें. लेकिन रणबीर कपूर की पहले से बनी हुई एक मजबूत इमेज है. खासकर 'एनिमल' के बाद उनकी छवि अलग तरह की बन गई है. इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग उन्हें भगवान राम के रूप में आसानी से स्वीकार कर पाएंगे या नहीं.

ट्रेलर के बाद और तेज हुई बहस

शिव सागर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब 'रामायण' के ट्रेलर के बाद फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहस और तेज हो गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शक साई पल्लवी को सीता और रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में कितना पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »