'क्र‍िकेट का बेरहम दौर, जो हो रहा वो शर्मनाक' रोहित-विराट के सपोर्ट में बोलीं अमीषा पटेल

खबर है कि रोहित शर्मा साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे. इंग्लैंड दौरा उनका आखिरी वनडे दौरा होगा. इस बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल का रिएक्शन आया है.

Advertisement
विराट-रोहित पर बोलीं अमीषा पटेल (Photo: Screengrab/PTI) विराट-रोहित पर बोलीं अमीषा पटेल (Photo: Screengrab/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त एक ऐसी खामोश हलचल मची हुई है, जिसने करोड़ो फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है. क्रिकेट के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक दो नामों की चर्चा हो रही है. एक विराट कोहली और रोहित शर्मा. दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अब रोहित शर्मा से आगे का सोच रहा है और लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है. अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का रिएक्शन सामने आया है.

Advertisement

दरअसल रोहित शर्मा के अलावा दूसरी तरफ हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरें भी वायरल है. खेल के मैदान पर जारी इसी ड्रामे के बीच अमीषा पटेल ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

लॉर्ड्स में रोहित खेलेंगे आखिरी मैच?
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर को लेकर इन दिनों तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बुधवार को सामने आईं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह चौंकाने वाला दावा किया गया कि टीम मैनेजमेंट ने अब आगे बढ़ने का मन बना लिया है. चर्चा है कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को खेला जाने वाला वनडे मैच रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है.  हालांकि, इस पूरे मामले पर ना तो रोहित शर्मा ने और ना ही बीसीसीआई (BCCI) या मैनेजमेंट ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

Advertisement

फूटा अमीषा पटेल का गुस्सा
इन तमाम खबरों और कयासों के बीच  दिग्गज एक्ट्रेस अमीषा पटेल का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदा स्थिति को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है. 

अमीषा ने अपने पोस्ट में साफ लिखा, 'यह ट्वीट बॉलीवुड के बारे में नहीं है... मैं काफी समय से यह देख रहा थी, इसलिए आज ट्वीट करने का मन हुआ. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर सुपरस्टार्स के साथ क्रिकेट के इस दौर में  या मुझे कहना चाहिए, क्रिकेट के इस बेरहम दौर में जैसा बर्ताव किया जा रहा है, उसे देखकर मैं हैरान हूं... यह शर्मनाक है.'

विराट-गंभीर में अनबन?
एक तरफ जहां रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ रन-मशीन विराट कोहली को लेकर भी एक बड़ा दावा किया जा रहा है. हालांकि विराट के रिटायरमेंट से जुड़ी कोई बात तो सामने नहीं आई है, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर चल रही वनडे सीरीज के दौरान टीम के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें हैं.  रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस पूरे दौरे पर हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बिल्कुल भी बातचीत नहीं हो रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »