शिल्पा शेट्टी थीं अक्षय कुमार संग ब्रेकअप की वजह? सालों नहीं की बात, रवीना टंडन बोलीं- हम जवान थे...

90 के दशक में रवीना टंडन, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के कथित लव ट्रायंगल की खूब चर्चा रही. अब सालों बाद रवीना ने साफ कहा कि वे सभी अच्छे दोस्त हैं.

Advertisement
रवीना-शिल्पा-अक्षय में नहीं अनबन (Photo: Screengrab) रवीना-शिल्पा-अक्षय में नहीं अनबन (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की लव लाइफ काफी चर्चा में रही थी. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसकी वजह शिल्पा शेट्टी को अक्षय की जिंदगी में आना बताया गया.इसके बाद यह अफवाह भी उड़ी कि इस लव ट्रायंगल की वजह से रवीना और शिल्पा के बीच मनमुटाव हो गया. हालांकि, तीनों में से किसी ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की. 

Advertisement

कई सालों बाद अब सभी अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं. सालों बाद अपने बीच के मनमुटाव को भूल अक्षय-रवीना और शिल्पा ने साथ में फिल्में भी कीं. हाल ही में रवीना ने इस पर चर्चा की. 

रवीना जल्द ही अक्षय संग वेलकम 3 फिल्म में नजर आएंगी. सेट पर अक्षय के साथ फिर से काम करने पर उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. साथ ही पुराने विवाद का भी जिक्र किया. 

शिल्पा संग चल रही अनबन?

जूम से बातचीत करते हुए रवीना ने कहा- मुझे लगता है कि अब हम सब दोस्त बन चुके हैं. हम सब उस समय जवान थे. हम एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं. ऐसा कौन है जिसने लिंक-अप, ब्रेकअप या रिश्तों का दौर नहीं देखा? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं. हम सब दोस्त हैं. हम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. अपने परिवारों और बच्चों के लिए खुश हैं. 

Advertisement

'अक्षय और मैंने अभी ‘वेलकम 3’ की शूटिंग की है और पूरी टीम के साथ बहुत मजा आया. फिल्म बहुत मजेदार है और हमने साथ काम करके खूब आनंद लिया. इंसान को बड़ा होना और समझदार बनना चाहिए. हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं.' 

रवीना ने आगे कहा- अक्षय और मैं हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे है. 

90s में अक्षय के अफेयर की खूब चर्चा होती थी. बताया जाता है कि रवीना संग अक्षय की सगाई भी हो चुकी थी. लेकिन फिर ये रिश्ता टूट गया. इसके बाद 2001 में उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी की. वहीं रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की. बात करें शिल्पा शेट्टी की तो वो राज कुंद्री की पत्नी हैं. 

फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैक्लीन फर्नांडिज, राजपाल यादव और अरशद वारसी जैसे कई स्टार्स भी शामिल हैं. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement