मुंबई की भारी बारिश में छोड़ी लग्जरी कार, मास्क लगाकर फेमस एक्टर ने पकड़ी मेट्रो

मुंबई में भारी बारिश की वजह से लगे जबरदस्त ट्रैफिक को देखते हुए रणदीप हुड्डा ने अपनी कार के बजाय मुंबई मेट्रो से सफर करने का फैसला किया. उनके सफर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
एक्टर रणदीप हुड्डा (Photo: SCreengrab) एक्टर रणदीप हुड्डा (Photo: SCreengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

बॉलीवुड के सबसे दमदार और पसंदीदा एक्टर में से एक, रणदीप हुड्डा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए भी जाने जाते हैं. यही वजह है कि वे अक्सर फैंस का दिल जीत लेते हैं. आज एक बार फिर रणदीप हुड्डा सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि मुंबई मेट्रो में उनका सफर करना है.

Advertisement

दरअसल, मुंबई में पिछले कई घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. ऐसे में ट्रैफिक जाम में फंसकर वक्त बर्बाद करने के बजाय रणदीप ने समझदारी दिखाई और अपनी महंगी कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मुंबई मेट्रो) का सहारा लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

लेट ना हो इसलिए पकड़ी मेट्रो
सामने आई जानकारी के मुताबिक, रणदीप हुड्डा अंधेरी ईस्ट में अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गए थे. जब उनका काम खत्म हुआ, तो बाहर मूसलाधार बारिश हो रही थी और सड़कों पर भयंकर जाम लगा हुआ था. भारी ट्रैफिक से बचने और अपना कीमती समय बचाने के लिए रणदीप ने घर लौटने का एक तेज और सुविधाजनक जरिया चुना और सीधे मेट्रो स्टेशन पहुंच गए.

Advertisement

चेहरे पर लगाया मास्क
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें रणदीप हुड्डा आम यात्रियों की तरह मेट्रो की सवारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने काली जींस, भूरी टी-शर्ट और ऊपर से एक चेक्ड शर्ट पहनी हुई थी और वे मेट्रो कोच में खड़े होकर सफर कर रहे थे. खास बात यह रही कि रणदीप ने अपने चेहरे को मास्क से पूरी तरह ढक रखा था, ताकि मेट्रो में फैंस इकट्ठा ना हो और सेलिब्रिटी होने की वजह से आम मुसाफिरों को सफर करने में कोई परेशानी या असुविधा न हो.

रणदीप और लिन के घर गूंजी किलकारी
रणदीप हुड्डा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनके घर हाल ही में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है. 10 मार्च, 2026 को रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम माता-पिता बने. बेटी के जन्म के करीब एक महीने बाद इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली की पहली प्यारी झलक शेयर की और नाम का खुलासा किया था.

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों रणदीप 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' में नजर आए थे. अब अगस्त में वो श्रद्धा कपूर फिल्म ईठा में नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »