'टॉक्सिक' हुई पोस्टपोन तो राम चरण ने दिखाए तेवर, बॉबी देओल-वरुण धवन से लेंगे सीधा पंगा

फिल्म पेड्डी ने आखिरकार अपनी रिलीज डेट की तारीख पक्की कर ली है. राम चरण की यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि इस रिलीज के साथ एक और बड़ी टक्कर की तैयारी हो रही है.

Advertisement
फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट तय (Photo: IMDb) फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट तय (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

साउथ के सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं. इस बीच मेकर्स ने आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया और फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. 

Advertisement

'पेड्डी' अब 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये फैसला ऐसे समय लिया है, जब बीते दिन ही यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है. लेकिन इस तारीख के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा समीकरण बन गया है, जो आने वाले दिनों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच बड़ी जंग की गवाही दे रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा है ट्रिपल क्लैश!
4 जून की तारीख फाइनल होते ही सिनेमा जगत में हलचल तेज हो गई है. दरअसल, राम चरण की 'पेड्डी' की रिलीज के ठीक अगले दिन यानी 5 जून को बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं. बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंदर' और वरुण धवन की रोमांटिक-ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' भी इसी दिन रिलीज होगी. ऐसे में महज 24 घंटे के फासले पर तीन बड़ी फिल्मों का पर्दे पर आना एक बड़े टकराव की ओर इशारा कर रहा है. जानकारों का मानना है कि इस क्लैश की वजह से बॉलीवुड की इन दोनों फिल्मों के बिजनेस पर गहरा असर पड़ सकता है.

Advertisement

राम चरण का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म 'पेड्डी' को लेकर जो हाइप बनी है, उसके पीछे सबसे बड़ी वजह राम चरण का लुक है. इस फिल्म के लिए उन्होंने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 'उप्पेना' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है. राम चरण का रफ-एंड-टफ अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि इसे एक बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है.

क्या बॉलीवुड को होगा भारी नुकसान?
आमतौर पर जब साउथ की कोई बड़ी पैन-इंडिया फिल्म रिलीज होती है, तो उसका असर सीधे तौर पर बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीन काउंट और कमाई पर पड़ता है. चूंकि 'पेड्डी' 4 जून को रिलीज हो रही है, इसलिए इसे 'फर्स्ट मूवर एडवांटेज' मिलेगा. बॉबी देओल और वरुण धवन की फिल्में 5 जून को आएंगी, तब तक राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी होगी.

बॉबी देओल फिलहाल 'एनिमल' की सफलता के बाद बेहद डिमांड में हैं, वहीं वरुण धवन की अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस 'त्रिकोणीय मुकाबले' में किसे अपना प्यार देते हैं और कौन सी फिल्म बाजी मारती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement