scorecardresearch
 

एक्ट्रेस के साथ पति ने की मारपीट, सास-ननद ने रखे गहने, घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और उनके गहने अपने पास रखने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है.

Advertisement
X
एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने कराई FIR (Photo: Instagram/@officialaditisharma)
एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने कराई FIR (Photo: Instagram/@officialaditisharma)

टीवी की फेमस एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है. अदिति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान किया जा रहा था. इस मामले में मुंबई पुलिस ने 30 जुलाई को उनकी लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बता दें कि एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने टीवी के फेमस सीरियल सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' जैसे शोज में काम किया है.

अदिति शर्मा ने अपनी पुलिस शिकायत में ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा था. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के साथ-साथ उनके पति और ससुराल वालों ने उनके सोने के कीमती जेवर भी अपने पास रख लिए. इनमें उनकी गोल्ड चेन और कई अंगूठियां शामिल हैं, जिन्हें मांगने पर भी उन्हें वापस नहीं दिया गया.

पति, सास और ननद के खिलाफ FIR दर्ज
एक्ट्रेस ने अपनी एफआईआर में सिर्फ अपने पति को ही नहीं, बल्कि अपनी सास और ननद को भी मुख्य आरोपी बनाया है. अदिति का कहना है कि वे काफी लंबे समय से इस प्रताड़ना को चुपचाप सह रही थीं, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया और चीजें हद से ज्यादा बढ़ गईं, तब जाकर उन्होंने पुलिस के पास पहुंचकर कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया.

Advertisement

जांच में जुटी मुंबई पुलिस
शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अदिति शर्मा की शादी कब हुई?
अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक पहली बार जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान मिले थे. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. उन्होंने नवंबर 2024 में गोरेगांव स्थित अपने घर पर गुपचुप तरीके से शादी कर ली. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में खटास आ गई और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की बातें सामने आईं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement