सड़क पर सब्जी खरीदते हुए दिखे 'पंचायत' के विधायक जी, पहनी बनियान-लटकाया झोला, यूजर्स ने लिए मजे

पंकज झा की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वे सब्जी मंडी में आम लोगों की तरह सब्जियां खरीदते दिख रहे हैं. उनकी सादगी भरी तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement
pankaj jha (Photo: Instagram @realpankajjha) pankaj jha (Photo: Instagram @realpankajjha)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

हिट वेब सीरीज 'पंचायत' का हर एक किरदार दर्शकों का फेवरेट है. शो में एक्टर पंकज झा ने विधायक जी का रोल प्ले किया है. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. अब उनकी एक फोटो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इसमें वो सब्जियां खरीदते हुए दिख रहे हैं.

पंकज झा की फोटो वायरल
पंकज ने इंस्टा पर अपनी नई फोटो पोस्ट की है. इसमें वो सड़क पर सब्जियां खरीदते हुए नजर आ रहे हैं. सब्जी मंडी में आम लोगों की तरह सब्जी छांटते हुए दिखते हैं. विधायक जी खीरा चुनते हुए नजर आए. वो आम लोगों के बीच सादगी भरे अंदाज में दिखे. बनियान, शॉर्ट्स पहने, गले में झोला लटकाए पंकज सब्जी मंडी में दिखे. सादगी से भरा उनका ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. अगल-बगल खड़े लोग एक्टर को देख रहे हैं. ऐसा लगता है कम ही लोगों ने पंकज को पहचाना है.

Advertisement

एक्टर की ये फोटो देखकर लोग मजे ले रहे हैं. किसी ने कहा कि विधायक जी के हालात लगता है काफी खराब चल रहे हैं. एक यूजर ने कहा- विधायक जी पंचायत के 5वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं. दूसरे ने लिखा- पीछे प्रह्लाद चा भी हैं. लोगों के मजेदार कमेंट्स पढ़ने लायक हैं. फैंस ने ये भी पूछा है कि पंचायत का 5वां सीजन आखिर कब आएगा. यूजर्स नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस ने मेकर्स से नए सीजन को जल्द रिलीज करने को कहा है. मालूम हो, पंचायत अमेजन प्राइम के हिट शोज में गिना जाता है. इस सीरीज ने इसमें दिखे हर कलाकार को पहचान दिलाई है. पंकज झा में उन्हीं में से एक हैं. 

शोबिज में फेम पाने से पहले पंकज ने काफी स्ट्रगल किया है. उन्होंने उतार-चढ़ाव देखे. वो बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं. कई सालों तक रंगमंच की दुनिया से जुड़े रहे. फिल्मों और टीवी की लाइमलाइट से दूर रहे. क्योंकि वो अपनी पसंद का काम करना चाहते थे. एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने अपने पैशन एक्टिंग से दूरी बना ली थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »