पाक एक्टर का कुर्ता-धोती बन गया नेशनल मुद्दा, मांगी माफी, उड़ाया आवाम का मजाक

ईद के मौके पर बिना इनर के कुर्ता पहनने पर सोशल मीडिया के कई यूज़र्स द्वारा ऑनलाइन ट्रोल किए जाने के बाद पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने माफी मांग ली. हालांकि उन्होंने इसमें टोलर्स पर तंज भी कसा.

Advertisement
पाक एक्टर अली जफर ने मांगी माफी (Photo: Instagram/alizafarupdates) पाक एक्टर अली जफर ने मांगी माफी (Photo: Instagram/alizafarupdates)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST


पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म या गाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी 'ड्रेसिंग' को लेकर.  हाल ही में ईद के मौके पर अली जफर ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. 

दरअसल ट्रांसपेरेंट कुर्ते और उसके नीचे बनियान (इनर) न पहनने को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. लेकिन अली जफर ने अब एक नोट जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है. हालांकि उन्होंने जिस अंदाज में ट्रोलर्स को आईना दिखाया है, उसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

Advertisement

अली जफर ने ट्रोल्स का उड़ाया मजाक
अली जफर ने अपने नोट में साफ तौर पर उन लोगों पर निशाना साधा जो उनके कपड़ों को लेकर उन्होंने ट्रोल कर रहे थे. उन्होंने बड़े ही तीखे अंदाज में लिखा कि उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है कि उनका बिना बनियान के कुर्ता पहनना और अजरक धोती पहनकर पौधों को पानी देने जैसे बेहद गंभीर काम के लिए देश से माफी मांगना चाहूंगा. मैं समझता हूं कि हाल के दिनों में यह सबसे मेन नेशनल और ग्लोबल मुद्दों में से एक रहा है, जिसने हर किसी की जिंदगी पर असर डाला है.'

एक्टर ने मांगी माफी
एक्टर ने अपने मैसेज में व्यंग्य का तड़का लगाते हुए माफीनामा पेश किया. उन्होंने लिखा, 'मैं इस गंभीर गलती को दोबारा न दोहराने की पूरी कोशिश करूंगा. इस मामले पर इतनी गहराई से ध्यान देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.' 

Advertisement

भले ही अली जफर का यह मैसेज पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है, लेकिन भारतीय फैंस इसे सीधे उनके प्रोफाइल पर नहीं देख सके. दरअसल, पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए अली जफर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए थे.

अली जफर अकेले नहीं ज‍िनके कपड़ों पर पाक आवाम नाराज हो गई. हानिया आम‍िर ने ईद पर साड़ी पहन ली थी. उनकी तस्वीरें देखकर तो जैसे कयामत ही आ गई थी. लोगों ने उन्हें न जाने क्या क्या सुनाया. हालांकि हानिया को इससे खास फर्क नहीं पड़ी. आजकल एक वीड‍ियो और भी वायरल हो रहा है. आएशा खान के स्लीवलेस पहनने पर भी मामला गरमाया हुआ है. उन्होंने पहले कहा था कि वो स्लीवलेस नहीं पहनती, अब उनकी तस्वीर सामने आई तो लोगों को बस यही लग रहा है जंग से ज्यादा आएशा ने के कपड़े पाकिस्तान में अहम मुद्दा है. 

बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
अली जफर का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने संगीत की दुनिया में तहलका मचाने से पहले 'कॉलेज जीन्स' और 'लांडा बाजार' जैसे पाकिस्तानी टीवी शो से अपनी पहचान बनाई थी. साल 2010 में उन्होंने फिल्म 'तेरे बिन लादेन' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और रातों-रात छा गए. इसके बाद 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'डियर जिंदगी' में उनके काम को काफी पसंद किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement