250 कुत्तों के साथ दिखाई देंगे पंकज त्रिपाठी, 'ओह माय डॉग' का टीजर रिलीज

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म के डायरेक्टर 'ओह माय गॉड 2' के फ़िल्ममेकर अमित राय हैं. ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement
ओह माय डॉग मूवी टीजर रिलीज (Photo: YT/Tips Official) ओह माय डॉग मूवी टीजर रिलीज (Photo: YT/Tips Official)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) जैसी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म का डायरेक्शन करने के बाद अमित राय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म 'ओह माय डॉग' का ऑफिशियल टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका विषय और इसकी स्टारकास्ट है, जिसमें पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ-साथ एक-दो नहीं बल्कि 250 से ज्यादा कुत्ते नजर आने वाले हैं.

Advertisement

बता दें कि ये फिल्म ऐसे समय रिलीज होने को तैयार है, जब पिछले कुछ महीनों में सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को एनिमल शेल्टर में भेजने का आदेश दिया गया था. इस फैसले ने देशभर में बहस छेड़ दी थी. 

पुरानी यादों के साथ टीजर की शुरुआत
फिल्म के टीजर को बेहद खूबसूरती से बुना गया है. इसकी शुरुआत हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के बेहद लोकप्रिय और एवरग्रीन गाने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो' से होती है. यह गाना तुरंत ही दर्शकों को पुरानी यादों के सफर पर ले जाता है और फिल्म की कहानी की एक झलक पेश करता है. टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि डायरेक्टर इस बार दर्शकों के दिलों को छूने वाली एक बिल्कुल अलग दुनिया लेकर आ रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 'ओह माय डॉग' की कहानी एक छोटे बच्चे और एक कुत्ते के बीच पनपने वाले बेहद खूबसूरत और प्यारे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान और जानवर के बीच बिना किसी शर्त के प्यार, अटूट भरोसा और दोस्ती की शुरुआत होती है.

फिल्म के पीछे काम करने वाली बड़ी टीम
अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बा करें तो फिल्म में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा जैसे मंझे हुए चेहरे दिखाई देंगे. इनके अलावा, फिल्म के दो सबसे खास और लाडले स्टार्स हैं- ऑस्कर और ब्रूनो (डॉग स्टार्स), जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से पूरी कहानी में जान फूंक दी है. कुल इसमें 250 कुत्ते नजर आने वाले हैं.

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी इस नई फिल्म को लेकर डायरेक्टर अमित राय काफी एक्साइटेड है. उन्होंने कहा कि कुत्ते हमें बिना किसी स्वार्थ और उम्मीद के प्यार करना और वफादार रहना सिखाते हैं. 'ओह माय डॉग' के जरिए वह एक ऐसी कहानी पर्दे पर लाना चाहते थे जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके और जो उनके दिलों पर गहरा असर छोड़े. यह केवल एक बच्चे और कुत्ते की आम फिल्म नहीं है, बल्कि हर जीव के प्रति दयाभाव रखने की सीख देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »