सलमान-ऋषि के लिए दाऊद के भाई ने सीक्रेटली लिखे गाने! कौन था नूरा? बनना चाहता था लिरिसिस्ट

धुरंधर: द रिवेंज में जिक्र किए गए नूरा-उल-हक कास्कर की कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया है. दाऊद इब्राहिम के भाई नूरा का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के बावजूद बॉलीवुड से गहरा लगाव था. वो ऋषि कपूर और सलमान खान की फिल्मों के गाने भी लिख चुका था.

Advertisement
कौन था बॉलीवुड नूरा? (Photo: ITG) कौन था बॉलीवुड नूरा? (Photo: ITG)

आरती गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

अंडरवर्ल्ड की दुनिया हमेशा से रहस्यों, साजिशों और अधूरी कहानियों से भरी रही है. हाल ही में आई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने एक बार फिर इसी दुनिया के एक ऐसे किरदार को चर्चा में ला दिया है, जिसका नाम है-नूर-उल-हक कसकर. आमतौर पर उसे नूरा के नाम से जाना जाता है.

धुरंधर में नूरा की मौत की वजह का जिक्र किया गया, जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या सच में उसे रहमान डकैत ने मौत के घाट उतारा था. इसे लेकर तो कई डिबेट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नूरा का भले ही अंडरवर्ल्ड से नाता था, पर उसके दिल फिल्मों के लिए धड़कता था. 

Advertisement

डॉन नहीं लिरिसिस्ट था नूरा?

नूरा दाऊद इब्राहिम का भाई था, जो अंडरवर्ल्ड के सबसे चर्चित परिवार से ताल्लुक रखता था. हालांकि, जहां दाऊद का नाम अपराध और नेटवर्क से जुड़ा रहा, वहीं नूरा की पहचान थोड़ी अलग बताई जाती है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट को मानें तो, कहा जाता है कि नूरा को फिल्मों और म्यूजिक से खास लगाव था. वो बॉलीवुड के लिए सीक्रेटली गाने भी लिख चुका था. इनमें पत्थर के फूल, श्रीमान आशिक जैसी फिल्मों का नाम शामिल किया जाता है. वो एक इंस्पायरिंग लिरिसिस्ट था.

सलमान खान-ऋषि कपूर के लिए लिखे गाने!

अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के बावजूद नूरा का दिल फिल्मी दुनिया में बसता था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि उसने कुछ हिंदी गानों के बोल भी लिखे थे. नूरा के लिखे गए गानों में 'चूम लूं होंठ तेरे दिल की यही ख्वाहिश है' शामिल है, जिसे कुमार सानू और अलका याज्ञनिक ने श्रीमान आशिक में गाया था, जिसमें ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे.

Advertisement

इसके अलावा 'तुमसे जो देखते ही' गाना भी उन्हीं का लिखा बताया जाता है, जिसे एस. पी. बालासुब्रह्मण्यम और लता मंगेशकर ने पत्थर के फूल के लिए गाया था, जिसमें सलमान खान और रवीना टंडन नजर आए थे.

IMDb देता है सबूत!

'नूरा एक शायर मिजाज इंसान था.' पत्रकार एस. हुसैन जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, जिसमें उन्होंने दाऊद इब्राहिम के एक करीबी शख्स का इंटरव्यू लिया था.

उनके अंडरवर्ल्ड के जानकार ने बताया था कि- दाऊद के लिए सबसे पहले उसका परिवार था. अगर कभी उसका इकबाल या नूरा से कोई मतभेद भी होता था, तो वो इसे किसी को पता नहीं चलने देता था. फिल्मों में जो ‘टपोरी’ टाइप गाने होते हैं, वो नूरा लिखा करता था. वो अपने भाइयों के लिए कुछ भी कर सकता था. बाकी सब लोग उसके लिए बाद में आते थे.

नूर कास्कर के नाम एक IMDb पेज भी है, जिसमें उन्हें 1992 में रिलीज हुई फिल्म मेहबूब मेरे मेहबूब के गीतकार के रूप में क्रेडिट दिया गया है. इस फिल्म में मोहनीश बहल नजर आए थे. कहा जाता है कि नूरा ने कई फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर पैसे तक लगाए थे.

नूर कासकर का IMDb पेज

कैसे हुई थी नूरा की मौत?

Advertisement

2009 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नूरा की मौत कराची में 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई बताई गई थी. लेकिन दो हफ्ते बाद खबर आई कि उनकी असली मौत की वजह हत्या थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, नूरा का अपहरण किया गया, फिर उन्हें गोली मार दी गई और उनकी लाश कराची में दाऊद इब्राहिम के घर के बाहर फेंक दी गई. बताया जाता है कि अपहरणकर्ताओं ने 5 करोड़ डॉलर (50 मिलियन डॉलर) की फिरौती की मांग की थी.

इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नूरा के खिलाफ वसूली और किडनैपिंग के आठ मामले दर्ज थे, साथ ही कस्टम अधिकारी राजिंदर सिंह की हत्या के मामले में भी उनका नाम सामने आया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »