Kareena Kapoor Khan Omicron test: कोविड के बाद हुआ करीना का Omicron टेस्ट, सामने आई रिपोर्ट

करीना कपूर खान 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. उनकी गर्ल गैंग में शामिल अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी वायरस की चपेट में आईं. संक्रमित होने के बाद सभी सेलेब्स होम क्वारनटीन में रह रहे हैं. करीना कपूर खान को क्वारनटीन में अपने बच्चों की काफी याद आ रही है.

Advertisement
करीना कपूर खान करीना कपूर खान

साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST
  • करीना को नहीं ओमिक्रॉन
  • करीना पाई गई थीं कोरोना पॉजिटिव
  • क्वारनटीन में हैं करीना कपूर

कोरोना की चपेट में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. करीना कपूर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण नहीं पाए गए हैं. करीना कपूर के अलावा अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी ओमिक्रॉन के संक्रमण से सुरक्षित हैं. करीना समेत बाकी लोगों का ओमिक्रॉन के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट हुआ था. 

क्वानरटीन में करीना को आ रही बच्चों की याद

Advertisement

करीना कपूर खान 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. उनकी गर्ल गैंग में शामिल अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी वायरस की चपेट में आईं. संक्रमित होने के बाद सभी सेलेब्स होम क्वारनटीन में रह रहे हैं. करीना कपूर खान को क्वारनटीन में अपने बच्चों की काफी याद आ रही है. करीना को अभी क्वारनटीन में 14 दिन नहीं हुए हैं. इसलिए वे इस बार क्रिसमस पर होने वाले कपूर्स के फैमिली लंच को मिस कर सकती हैं. करीना कपूर खान क्वारनटीन में होने की वजह से इस साल अपने बेटे तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन सकी थीं.


 

करण जौहर के घर इकट्ठा हुए थे सेलेब्स

करीना कपूर खान अपने दोस्त करण जौहर के घर गेट टुगेदर का हिस्सा बनी थीं. वहीं से सेलेब्स में कोरोना के केसेस आने लगे. करण जौहर के घर सीमा खान, महीप कपूर, आलिया भट्ट, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा शामिल हुए थे. कभी खुशी कभी गम मूवी के 20 साल पूरे होने के मौके पर ये गेट टुगेदर रखा गया था. 

Advertisement

भड़के थे करण जौहर

कहा गया कि सीमा खान की वजह से सभी सेलेब्स में कोरोना फैला. राहत की बात ये रही कि मलाइका, आलिया और करण जौहर कोरोना निगेटिव पाए गए. बीएमसी ने सभी सेलेब्स के घर को सैनिटाइज किया गया था. क्योंकि करण के घर सभी सेलेब्स इकट्ठा हुए थे इसलिए उन्हें लोगों ने ट्रोल किया. करण जौहर अपने घर को कोरोना का हॉटस्पॉट बताए जाने पर भड़के भी थे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement