Mouni Roy के मुंबई रिसेप्शन पर कोरोना का असर! पार्टी कैंसल होने की चर्चा

सूरज साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में कपल बंगाली और साउथ इंडियन रीती-रिवाज से शादी करेगा. वहीं, कुछ दिनों बाद मुंबई में रिसेप्शन रखा गया था पर नई मीडिया रिपोर्ट्स में इसके कैंसल होने की खबर आ रही है. पेंडेमिक को मद्देनजर रखते हुए इसे कैंसल किया गया है. 

Advertisement
मौनी रॉय मौनी रॉय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST
  • 26 जनवरी को होगा संगीत
  • 27 जनवरी को मौनी बनेंगी साउथ इंडियन दुल्हन

एक्ट्रेस मौनी रॉय कुछ ही दिनों में सूरज नांबियार की दुल्हन बनने जा रही हैं. गोवा में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों की शादी का कार्यक्रम दो दिन चलेगा. कहा जा रहा है कि गोवा में एक पांच स्टार होटल 26 और 27 जनवरी के लिए बुक किया गया है. शादी में करीब 50 लोग शामिल होंगे. 26 जनवरी को बंगाली रिती-रिवाज से शादी होगी और संगीत की सेरेमनी रखी जाएगी. अगले दिन दोनों ही साउथ इंडियन स्टाइल से सात फेरे लेंगे. 

Advertisement

मुंबई रिसेप्शन के कैंसल होने की आ रही खबर
सूरज साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में कपल बंगाली और साउथ इंडियन रीती-रिवाज से शादी करेगा. वहीं, कुछ दिनों बाद मुंबई में रिसेप्शन रखा गया था पर नई मीडिया रिपोर्ट्स में इसके कैंसल होने की खबर आ रही है. पेंडेमिक को मद्देनजर रखते हुए इसे कैंसल किया गया है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्र के हवाले से पता चला है कि सूरज और मौनी ने दोस्त और इंडस्ट्री सेलेब्स के लिए शादी के बाद रिसेप्शन रखा था. हालांकि, कोविड-19 में बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए दोनों ने इसे कैंसल करने का फैसला लिया है. मौनी किसी की भी हेल्थ को रिस्क में नहीं रखना चाहती हैं. गोवा में परिवार और करीबी दोस्त इस शादी का हिस्सा बनेंगे. अपने बिग डे पर मौनी और सूरज ने बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाज को मिक्स करने का फैसला लिया है. 

Advertisement

बॉयफ्रेंड सूरज संग बीच वेडिंग को तैयार Mouni Roy, इस दिन लेंगी सात फेरे

वेडिंग वेन्यू की बात करें तो मौनी 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नाम्बियर संग गोवा के आलीशान हिल्टन रिजॉर्ट में शादी रचाएंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी बड़े बजट की मल्टीस्टारर मूवी 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया लीड रोल में होंगे. वहीं, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अहम रोल में नजर आएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »