तलाक के बाद मौनी रॉय ने एक्स पति को फिर किया फॉलो, भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ड्रामा

मौनी रॉय ने तलाक के बाद कथित तौर पर अपने एक्स हसबैंड सूरज को फिर से फॉलो किया है, जबकि सूरज ने अभी तक उन्हें फॉलो बैक नहीं किया है. अब इस पर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है.

Advertisement
मौनी-सूरज पर बोलीं राखी सावंत (Photo: Screengrab) मौनी-सूरज पर बोलीं राखी सावंत (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके एक्स पति सूरज नांबियार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपने तलाक का आधिकारिक ऐलान किया था. इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने लोगों को हैरान कर दिया. अब इस पर राखी सावंत का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

Advertisement

दरअसल, तलाक के ऐलान के बाद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर सूरज नांबियार को कथित फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया, जबकि सूरज ने अभी तक उन्हें फॉलो बैक नहीं किया है. इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए राखी सावंत ने इसे महज एक 'ड्रामा' करार दिया है, जिसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है.

राखी सावंत का रिएक्शन वायरल
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बिगड़ते रिश्ते और सोशल मीडिया के इस अजीब फेरबदल पर राखी सावंत ने अपनी बेबाक राय रखने में बिल्कुल देर नहीं की. राखी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. राखी ने जिस तरह इस पूरे मामले को 'पब्लिसिटी स्टंट' या 'ड्रामा' का नाम दिया है, उसने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है. अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली राखी की इस टिप्पणी ने उन लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है जो इस कपल के अलग होने की खबर से दुखी थे.

Advertisement

फैंस के बीच बढ़ा कन्फ्यूजन
राखी सावंत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ फैंस का मानना है कि तलाक के ऐलान के बाद मौनी द्वारा सूरज को फिर से फॉलो करना इस बात का संकेत हो सकता है कि दोनों के बीच चीजें सुधर रही हैं और शायद वे पैचअप की राह पर हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो इस बात से बेहद हैरान है कि आखिर अलग होने के तुरंत बाद कोई ऐसा कदम क्यों उठाएगा? लोगों का कहना है कि यह सोशल मीडिया गेम है.

मौनी और सूरज की खामोशी 
इस पूरे हंगामे और राखी सावंत की तीखी टिप्पणी के बावजूद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने फिलहाल पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. दोनों की तरफ से इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. अब हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि क्या यह वाकई महज एक ड्रामा है या फिर कहानी में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »