'मंत्री सुबोध उनियाल माफी मांगें, मैं फ्री में शो करूंगा', बोले मीका सिंह, भाई दलेर मेहंदी के अपमान से नाराज

दलेर मेहंदी के नशे में शो करने के आरोपों पर विवाद जारी है. मीका सिंह ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की मांग की है. मीका मंत्री जी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

Advertisement
सुबोध उनियाल से माफी की मांग (Photo: Instagram @mika) सुबोध उनियाल से माफी की मांग (Photo: Instagram @mika)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

दलेर मेहंदी के शो को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मीका सिंह अपने भाई दलेर मेहंदी पर नशे में शो करने के आरोप से बेहद नाराज हैं. वो सोशल मीडिया पर लगातार उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से एक्शन लेने की मांग की है. ताकि कलाकारों की गरिमा बरकरार रहे. मीका ने सुबोध उनियाल से माफी मांगने को कहा है. सिंगर ने उत्तराखंड में फ्री में परफॉर्म करने की भी बात की. 

Advertisement

मीक को मिली चुनौती
मीका का ये रिएक्शन बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल के बयान पर आया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वो दलेर मेहंदी के प्रशंसक हैं. लेकिन नवरात्रि के दौरान मां कुंजापुरी के धार्मिक आयोजन में सामने आए ऐसे दृश्य श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाले हैं. अगर दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, तो इसकी जानकारी आयोजकों को पहले ही दी जानी चाहिए थी. मां कुंजापुरी के सम्मान के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. विनय गोयल ने कहा कि दलेर मेहंदी को माफी मांगनी चाहिए. उनके भाई मीका सिंह के लिए बोलूंगा कि शब्दों में बात करने से कुछ नहीं होगा. अगर उनके मन में अपने भाई के लिए श्रद्धा है तो उत्तराखंड में आएं और इसके बदले मुफ्त में कार्यक्रम करें.

Advertisement

माफी मांगेंगे सुबोध उनियाल?
विनय गोयल को जवाब देते हुए मीका ने X पर पोस्ट कर लिखा- चलो जी, मैं उत्तराखंड आता हूं और आपके लिए बिल्कुल फ्री में शो करता हूं. लेकिन उससे पहले आप अपने मंत्री जी से कहिए कि वे दलेर मेहंदी जी से माफी मांगें. दलेर पाजी ने पूरे 1 घंटा 30 मिनट की परफॉर्मेंस दी थी और वहां मौजूद बहुत सारे लोग उनके साथ डांस कर रहे थे. इसके बावजूद उन पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया गया. सर, मैं आपको वीडियो भेजता हूं. आप खुद देखिए कि वहां क्या हुआ था. अगर वीडियो में आपके मंत्री जी शराब पीकर आए हुए दिखाई देते हैं, तो फिर आप उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? सर, मेरा आपसे सीधा सवाल है- क्या नियम और जवाबदेही सबके लिए बराबर नहीं होनी चाहिए?  

अब सुबोध उनियाल माफी मांगते हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. अभी तो वो अपने स्टैंड पर कायम हैं. उन्होंने ये तक कहा है कि दलेर मेहंदी ने पता नहीं कौन सा नशा किया था. वो उसकी जांच के लिए मेडिकल थोड़ी करवाते. वहीं इस पूरे मैटर पर सीएम धामी का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि शायद सुबोध उनियाल ने जनता के दबाव में ऐस किया था. उन्होंने साफ बताया कि उनकी मंशा दलेर मेहंदी को अपमानित करने की नहीं थी. धामी ने इस मामले को खत्म करने की बात की. ये भी कहा कि वो मीका और दलेर मेहंदी से बात करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »