'मैं वापस आऊंगा' का धमाका! इम्तियाज की फिल्म ने दूसरे मंडे को भी दिखाया दम, पूरे पहले हफ्ते से ज्यादा कमाई

डायरेक्टर इम्तियाज अली की भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक अभूतपूर्व और अद्भुत कहानी लिख रही है. जहां पहले हफ्ते के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे फ्लॉप मानने की कगार पर थे, वहीं जनता के दमदार वर्ड ऑफ माउथ ने पासा पूरी तरह पलट दिया है.

Advertisement
'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे मंडे को दिखाया दम  (Photo: IMDB) 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे मंडे को दिखाया दम (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर एक अद्भुत कहानी लिख रही है. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी इस लव स्टोरी का बिजनेस देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि शायद एक और अच्छी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने वाली है. मगर इम्तियाज अली की इमोशनल स्टोरी टेलिंग और दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी के दमदार काम ने मैं वापस आऊंगा की कहानी पलट दी.

Advertisement

फिल्म को शुरुआत में धीरे-धीरे दर्शक मिले और पहला हफ्ता पूरा होने के बाद इसने धमाका करना शुरू कर दिया. ताजा हाल यह है कि दूसरे मंडे को मैं वापस आऊंगा का कलेक्शन, पहले हफ्ते के सातों दिनों से ज्यादा हुआ है.

दूसरे मंडे को मैं वापस आऊंगा का कमाल

इम्तियाज अली की फिल्म ने 12 जून को 1.15 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन के साथ खाता खोला था. पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा. 7 दिनों में सबसे बड़ा कलेक्शन, 2.50 करोड़ रुपये संडे को आया था.

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि दूसरे वीकेंड में मैं वापस आऊंगा के शोज पहले वीकेंड के मुकाबले थोड़े कम ही रहे, लेकिन कलेक्शन में तगड़ा जंप आया. दूसरे वीकेंड के पहले 3 दिनों में ही मैं वापस आऊंगा ने 12 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर डाला, जो लगभग पहले पूरे हफ्ते के कलेक्शन जितना है. नजरें इस बात पर लगी थीं कि दूसरे मंडे को फिल्म अपनी पकड़ मजबूत रख पाएगी या नहीं, मगर मैं वापस आऊंगा अब थिएटर्स में भौकाल जमा चुकी है.

Advertisement

डेटा बताता है कि इम्तियाज की फिल्म ने दूसरे मंडे को 2.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. यह आंकड़ा पहले 8 दिनों की कमाई (सिंगल डे) से ज्यादा है. पहले हफ्ते के बाद खतरे में नजर आ रही मैं वापस आऊंगा अब बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने के लिए तैयार नजर आ रही है. फिल्म को मिला जनता का दमदार वर्ड ऑफ माउथ बॉक्स ऑफिस पर खूब असर दिखा रहा है.

मंगलवार को 'ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे' ऑफर में जब टिकट्स के रेट सस्ते होंगे तो फिल्म एक बार कलेक्शन का तगड़ा आंकड़ा खड़ा करेगी. पहले हफ्ते में करीब 12 करोड़ कमाने वाली मैं वापस आऊंगा, दूसरे हफ्ते के 4 दिनों में ही 14.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में यह लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर और क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »