यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का न्यू सॉन्ग तबाही रिलीज हो चुका है. गाने में यश और कियारा आडवाणी के इंटीमेट मोमेंट देखने को मिले. मां बनने के बाद कियारा को बोल्ड सीन्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है. दूसरी ओर यश को कूल बताया जा रहा है. एक ही गाने में दो स्टार्स के लिए लोगों की अलग-अलग राय है. जानते हैं कि तबाही गाने पर क्यों तबाही मची हुई है.
तबाही गाने पर ट्रोल हुईं कियारा
टॉक्सिक से यश और कियारा आडवाणी का तबाही गाना एक सिजलिंग नंबर है, जिसमें दोनों बड़े ही बेबाक अंदाज में नजर आए. Beach पर हो या कार में, गली में अंधेरे में हो या किसी पुरानी ऊंची इमारत के ऊपर, समुंदर के किनारे चट्टानों पर मेकर्स ने किसिंग और प्यार के सभी सीन दिखा दिए हैं.
जैसे ही तबाही वीडियो आया कियारा पर खूब ट्रोलिंग हुई. दूसरी तरफ यश को "कूल" और "हैंडसम" कहा गया. बात बस यहीं आती है कि जब एक मर्द और औरत किसी बोल्ड गाने में होते हैं, तो जनता इतनी जल्दी हीरोइन पर बत्तमीज टैग लगा देती है, जबकि हीरो की हर हरकत पर तारीफ कर देती है. ये रिएक्शन दिखाता है कि आज भी औरतों को अलग मानदंड से आंका जाता है. इंटीमेट सीन दो कलाकारों के बीच हुआ है, तो ट्रोलिंग दोनों पर होनी चाहिए. कियारा के लिए अपशब्द और यश के लिए तारीफ क्यों.
कियारा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने शादी के बाद इंटीमेट सीन किया है. कियारा से पहले भी कई हसीनाएं इंटीमेट सीन दे चुकी हैं. कियारा एक एक्ट्रेस हैं और उन्हें अपनी मर्जी का किरदार करने हक है. जब उनके हसबैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को किसी सीन से कोई ऐतराज नहीं है, तो भला पब्लिक उन्हें उनके रोल के लिए कैसे जज कर सकती है.
खैर किसी की सोच का क्या कर सकते हैं. हमें तो फिल्म रिलीज का इंतजार है. टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आप देखने जा रहे हैं ना?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क