यश के साथ इंटीमेट सीन से खुश नहीं कियारा आडवाणी! 'टॉक्सिक' मेकर्स से की हटाने की मांग

नई मां बनीं कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' में नजर आएंगी. यह उनकी बेटी साराया मल्होत्रा ​​के जन्म के बाद उनका पहला प्रोजेक्ट है.

Advertisement
कियारा आडवाणी और यश (Photo: Instagram/@TheNameIsYash) कियारा आडवाणी और यश (Photo: Instagram/@TheNameIsYash)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है.  हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों और चर्चाओं के घेरे में आ गई है. 

Advertisement

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर मेकर्स के सामने अपनी बात रखी है, जिससे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

कियारा आडवाणी ने क्या कुछ कहा?
'Gulte' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने फिल्म का फाइनल आउटपुट देखने के बाद डायरेक्टर गीतू मोहनदास और एक्टर यश से एक खास रिक्वेस्ट की है. बताया जा रहा है कि कियारा ने फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को हटाने या उनकी लंबाई कम करने की बात कही है. 

दरअसल, पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कियारा ने यश के साथ कुछ बोल्ड सीन शूट किए थे. शूटिंग के वक्त डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ये सीन उनकी सहजता यानी 'कम्फर्ट जोन' को ध्यान में रखकर ही फिल्माए जाएंगे. लेकिन पर्दे पर फाइनल एडिटिंग देखने के बाद, एक्ट्रेस को लगा कि इन सीन्स का प्रेजेंटेशन उनकी सोच से थोड़ा अलग है, जिसके बाद उन्होंने बदलाव की इच्छा जाहिर की.

Advertisement

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा ने 'टॉक्सिक' के मेकर्स से स्पष्ट रूप से कहा है कि या तो उन सीन्स को काफी छोटा कर दिया जाए या फिर फाइनल कट में उन्हें थोड़ा 'सॉफ्ट' या हल्का रखा जाए. मां बनने के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहीं कियारा शायद अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर अब और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. अभी तक कियारा आडवाणी या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस मामले पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.

टीजर पर पहले हो चुका विवाद
यह फिल्म पहले भी अपनी कुछ सीन्स दिखाने के बाद विवादों में घिर चुकी है. फिल्म के एक टीजर में यश को 'राया' नाम के एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था. टीजर के एक सीन में वह कब्रिस्तान के पास खड़ी कार में एक महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं.

रिलीज डेट 2 बार बदली गई
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट दो बार टाली जा चुकी है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होना थी लेकिन फिर इसे 4 जून को रिलीज करने का फैसला किया गया. हालांकि 29 अप्रैल को यश की तरफ से एक पोस्ट आया और फिर इसे टाल दिया गया. अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement