फिल्म कभी अलविदा ना कहना पर बनेगी OTT सीरीज, करण जौहर ने लगाई मुहर, 'कॉफी विद करण 9' पर भी आया अपडेट

फिल्ममेकर करण जौहर अपनी 2006 की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर अपना बड़ा प्लान बताया है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि 'कॉफी विद करण' इस साल अपने 9वें सीजन के साथ वापसी करेगा.

Advertisement
'कॉफी विद करण' पर बोले करण जौहर (Photo: Instagram/@karanjohar) 'कॉफी विद करण' पर बोले करण जौहर (Photo: Instagram/@karanjohar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी 20 साल पुरानी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. करण ने बताया कि इस फिल्म की कहानी को अब एक लॉन्ग-फॉर्म वेब सीरीज के तौर पर दोबारा तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन की तारीख का भी खुलासा कर दिया है.

Advertisement

करण जौहर ने 'द वीक' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'कभी अलविदा ना कहना' पर आधारित एक वेब सीरीज एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में दर्शकों का नजरिया बदला है और लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट (सीरीज) में कहानी को विस्तार देने की काफी गुंजाइश होती है. हालांकि, करण ने अभी इस प्रोजेक्ट की कास्ट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह इस पर काम कर रहे हैं.

करण ने शेयर किया किस्सा
पुरानी यादों को ताजा करते हुए करण ने बताया कि 2006 में इस फिल्म को लेकर लोगों की राय काफी बंटी हुई थी. उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया कि फिल्म की रिलीज से पहले एक स्क्रीनिंग के दौरान एक पारंपरिक जोड़ा बैठा हुआ था. जैसे ही फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के होटल के कमरे वाला सीन आया, पति ने अपनी पत्नी को तसल्ली देते हुए कहा, 'फिक्र मत करो, यह तो बस एक सपना है.' लेकिन जैसे ही उन्हें अहसास हुआ कि वह सपना नहीं बल्कि फिल्म की हकीकत है, वह जोड़ा तुरंत हॉल छोड़कर बाहर चला गया.

Advertisement

करण ने बताया कि उस वक्त कई लोगों ने उनसे पूछा था कि क्या उनकी तबीयत ठीक है, क्योंकि उन्हें लगा कि फिल्म में बेवफाई को सही ठहराया जा रहा है. करण ने इस पर तंज कसते हुए कहा, 'लोग अपने घरों में होने वाली ऐसी हकीकतों को तो नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब वही चीजें पर्दे पर दिखाई जाती हैं, तो वे उसे स्वीकार नहीं कर पाते.'

'कॉफी विद करण' सीजन 9 की वापसी
इसी के साथ करण जौहर ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने पक्का कर दिया है कि उनके कॉन्ट्रोवर्शियल  और चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' अपने 9वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. जब उनसे शो की वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया— 'इस साल, दिवाली, सीजन 9.' यानी इस दिवाली दर्शकों को बॉलीवुड के सितारों की बेबाक बातचीत और गॉसिप का डबल डोज मिलने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement