कांतारा विवाद: रणवीर सिंह देंगे नया माफीनामा, पुरानी माफी से नाराज शिकायतकर्ता

'कांतारा: चैप्टर 1' में नजर आईं चामुंडी देवी पर रणवीर सिंह ने टिप्पणी की थी, जिसे आपत्तिजनक माना गया.मामला कोर्ट में है, अब इसे लेकर नया अपडेट आया है.

Advertisement
रणवीर सिंह फिर मांगेंगे माफी (Photo: Screengrab) रणवीर सिंह फिर मांगेंगे माफी (Photo: Screengrab)

नागार्जुन

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि 'कांतारा' फिल्म के मिमिक्री विवाद के लिए. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 के दौरान हुए इस विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक संशोधित माफीनामा (affidavit) दाखिल करने पर अपनी सहमति दे दी है.

Advertisement

यह कदम तब उठाया गया जब शिकायतकर्ता ने उनकी पिछली माफी को 'दिखावा' बताते हुए उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया. अब एक्टर को नए सिरे से अपनी गलतियों को सुधारते हुए अदालत के सामने अपनी बात रखनी होगी.

रणवीर एक बार मांग चुके माफी
दरअसल, रणवीर सिंह ने इस विवाद को लेकर पहले भी माफी मांगी थी, लेकिन शिकायतकर्ता को वह रास नहीं आई. अदालत में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से दलील दी गई कि एक्टर की पिछली माफी में सच्चे पछतावे की कमी थी और उसका लहजा गंभीर नहीं लग रहा था. इस आपत्ति के बाद रणवीर के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे शिकायतकर्ता से सलाह-मशविरा करेंगे और एक नया, संशोधित माफीनामा पेश करेंगे. 

आखिर क्या था पूरा विवाद?
इस पूरे विवाद की शुरुआत गोवा में आयोजित IFFI 2025 के मंच से हुई थी. वहां एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के एक बेहद खास और संवेदनशील दृश्य की नकल उतारी थी. उस समय फिल्म के डायरेक्टर और मुख्य कलाकार ऋषभ शेट्टी खुद सामने दर्शकों में बैठे थे.

Advertisement

मंच पर शेट्टी को संबोधित करते हुए रणवीर ने कहा था, 'मैंने सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1' देखी, और ऋषभ, यह एक जबरदस्त सीन था, खासकर जब वह महिला प्रेत (चामुंडी दैव) आपके शरीर में प्रवेश करती है - वह शॉट कमाल का था.' हालांकि उस समय शेट्टी को हंसते हुए देखा गया था, लेकिन उन्होंने एक्टर से ऐसा ना करने की अपील भी की थी. 

विवाद का सबसे बड़ा कारण रणवीर द्वारा इस्तेमाल किया गया शब्द 'प्रेत' (ghost) बना. कर्नाटक की लोक संस्कृति में 'दैव' को पवित्र वन देवता माना जाता है, न कि कोई साधारण भूत या प्रेत. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे सांस्कृतिक मान्यताओं का अपमान और एक्टर की असंवेदनशीलता करार दिया. इसी सांस्कृतिक गलतफहमी ने मामले को तूल दे दिया और यह मामला अदालत की दहलीज तक जा पहुंचा.

इस मामले में रणवीर सिंह की ओर से नया माफीनामा दाखिल किए जाने के बाद कर्नाटक हाई कोर्ट इस पर दोबारा सुनवाई करेगा. सभी की निगाहें अब उनके नए हलफनामे पर टिकी हैं कि क्या इस बार उनकी माफी शिकायतकर्ता और अदालत को संतुष्ट कर पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement