फेमस म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दारबार अपने सुपरहिट गानों से मशहूर हैं. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियां बटोरती रही है. इस्माइल दरबार ने दो शादियां की हैं. उनकी दूसरी पत्नी प्रीति हिंदू थीं. शादी के बाद उन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को इस्लाम कबूल कराया है. शादी के सालों बाद उन्होंने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.
पत्नी ने झेलीं मुश्किलें
सुभोजित घोष के इंटरव्यू में इस्माइल ने बताया कि उनकी दूसरी बीवी आयशा ने जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में उनका साथ दिया. उन्होंने ये भी कहा कि उनका सबसे छोटा बेटा, जो दूसरी बीवी से है, हिंदू और मुस्लिम दोनों रस्में निभाता है. पॉडकास्ट में इस्माइल ने कहा कि उनकी जिंदगी के 20 साल बहुत मुश्किल थे, लेकिन आयशा ने सब सहा.
वो बताते हैं कि मेरी जिंदगी के 20 साल बहुत मुश्किल रहे, लेकिन आयशा को सलाम, जो मेरे साथ सब झेलती रहीं. सच तो ये है कि संजय लीला भंसाली मेरे परिवार के इतने करीब थे कि उन्होंने कहा- तेरी बीवी की वजह से तू बच गया, वरना खत्म हो जाता.
कौन हैं आयशा दरबार
आयशा दरबार को पहले प्रीति के नाम से जाना जाता था. वो पेशे से सिंगर हैं. शादी करने से पहले उनकी सगाई एक बिजनेसमैन से हुई थी. लेकिन इस्माइल दरबार के प्रपोजल के बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी. प्यार की खातिर वो इस्लाम कबूल कर प्रीति से आयशा बन गईं. यहां तक कि ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ पति और बच्चे की सेवा में लग गईं.
पिछले इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने बताया था कि आयशा ने मेरे और परिवार के लिए ग्लैमर करियर छोड़ दिया. वो आज भी मुझे तैयार करती हैं और मेरे जूते के फीते बांधती हैं.
आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
इससे पहले विक्की लालवानी के इंटरव्यू में इस्माइल ने पहली पत्नी को धोखा देने के आरोपों को नकारा था. उन्होंने बताया कि एक दिन पहली बीवी से झगड़ा हुआ, फिर उन्होंने आयशा को फोन किया और ड्राइव पर निकल गए. एक घंटे की ड्राइव के बाद कार रोकी और शादी का प्रपोजल कर दिया. आयशा ने हां कह दी. इस्माइल ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि आयशा किसी अमीर आदमी से पहले से सगाई कर चुकी थी.
aajtak.in