ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. वजह है फिल्म का ऐसा पोस्टर, जिसमें दोनों स्टार्स एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. इस बोल्ड रोमांटिक झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.
फिल्म के इस इंटीमेट पोस्टर को लेकर अब ईशा और गुरमीत ने भी खुलकर बात की है. दोनों ने बताया कि कैमरे के सामने किसिंग सीन शूट करना उनके लिए कैसा रहा और उन्होंने इस खास पल को पर्दे पर उतारने के लिए क्या तरीका अपनाया. ईशा मालवीय के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि ‘तुम मेरे हो’ से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. फिल्म के डायरेक्टर आशीष पांडा हैं और यह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ईशा-गुरमीत का किसिंग सीन
टेली टॉक इंडिया से बातचीत में ईशा ने बताया कि पोस्टर के लिए अलग से कोई फोटोशूट नहीं किया गया था. इसमें दिख रहा किसिंग मोमेंट फिल्म के एक सीन से लिया गया है, जो कहानी में काफी अहम है. ईशा के मुताबिक, यह सीन दिखाता है कि तमाम हालात से गुजरने के बाद आकाश और तमन्ना कैसे मिलते हैं. मेकर्स ने इसी रोमांटिक तस्वीर को सबसे पहले सामने लाने का फैसला किया, ताकि दर्शकों को फिल्म के प्यार भरे अंदाज की झलक मिल सके.
गुरमीत चौधरी के साथ किसिंग सीन करने में ईशा को कोई खास परेशानी नहीं हुई. उन्होंने गुरमीत को शानदार एक्टर और अच्छा इंसान बताया. ईशा ने कहा कि उनका अपना कॉन्फिडेंस भी ऐसे सीन शूट करने में काफी काम आया. ईशा ने यह भी साफ किया कि एक्टर्स का काम दर्शकों का मनोरंजन करना है और इस प्रोफेशन के फायदे-नुकसान समझकर ही उन्होंने शोबिज की दुनिया में कदम रखा है.
दो बेटियों के पिता हैं गुरमीत
वहीं, गुरमीत ने कहा कि ऐसे सीन शूट करते समय सेट पर सभी का सहज महसूस करना और प्रोफेशनल माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है. गुरमीत के मुताबिक, किसी भी फिल्म की सबसे अहम चीज उसकी कहानी होती है. कलाकारों की कोशिश रहती है कि वे अपने किरदारों की भावनाओं को सही तरीके से पर्दे पर दिखाएं. ‘तुम मेरे हो’ में ईशा और गुरमीत के अलावा शान आर ग्रोवर, अनुष्का लुहार, रोमांच मेहता और कई दूसरे कलाकार भी नजर आएंगे.
गुरमीत संग ईशा के किसिंग सीन की इसलिए भी चर्चा हो रही है क्योंकि वो शादीशुदा हैं दो जुड़वा बेटियों के पिता है. बड़ी बात यह है कि उनकी एक्ट्रेस पत्नी देबिना बनर्जी खुद इस फिल्म का प्रोड्यूस कर रही हैं.
अब देखना दिलचस्प होगा कि किसिंग पोस्टर से सुर्खियां बटोर रही ‘तुम मेरे हो’ सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ और लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से टक्कर होने वाली है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क