GF का हाथ थामकर इवेंट में पहुंचे इमरान खान, 43 की उम्र में दूसरी शादी का है प्लान?

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान फिल्मों में भले ही ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, मगर वो पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब इमरान गर्लफ्रेंड लेखा संग नजर आए. उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

Advertisement
गर्लफ्रेंड संग दिखे इमरान खान (Credit: PTI, Instagram/@lekhawashington) गर्लफ्रेंड संग दिखे इमरान खान (Credit: PTI, Instagram/@lekhawashington)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान लंबे समय से एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं. दोनों सालों से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. हालांकि, अब तक दोनों ने शादी नहीं रचाई है. मगर बीते दिन इमरान और लेखा साथ में स्पॉट हुए. 

गर्लफ्रेंड संग दिखे इमरान

इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन का हाथ थामे नजर आए. दोनों ने मुस्कुराते हुए पैप्स को कई पोज भी दिए. दोनों साथ में हंसते खिलखिलाते दिखे. इमरान और लेखा ने एक पल के लिए भी एक दूजे का हाथ नहीं छोड़ा.  

Advertisement

इमरान और लेखा की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें जल्द ही शादी करने को कह रहे हैं. एक यूजर ने कहा- प्यार हो तो ऐसा. दूसरे ने कहा- लवली कपल. 

 

बता दें कि फैंस को इमरान और लेखा की जोड़ी काफी पसंद है. लेकिन दूसरे धर्म की हीरोइन को डेट करने पर कई लोग उन्हें अक्सर ट्रोल भी करते हैं. हालांकि, ट्रोलिंग का उनपर कोई असर नहीं पड़ता. वो एक दूसरे के साथ खुशी से रह रहे हैं. 

पहली पत्नी संग हो चुका तलाक

इमरान खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो तलाकशुदा हैं. उनकी पहली शादी अवंतिका मलिक से 2011 में हुई थी. मगर 2019 में दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से कपल की एक बेटी भी है, जो दोनों के साथ बारी-बारी रहती है. अब हर किसी को उनकी दूसरी शादी का इंतजार है. 

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने न' से डेब्यू किया था. उनकी फिल्म तो हिट हुई मगर इमरान के करियर को ज्यादा ऊंची उड़ान नहीं मिली. उनके कुछ फिल्में की, लेकिन सक्सेस नहीं मिली. फिर अचानक वो गायब हो गए. साल 2026 में उन्होंने फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में स्पेशल अपीयरेंस दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement