दुल्हन बनीं कृतिका को देखकर रो पड़े गौरव, किया Liplock, जश्न में नाचे युवराज-सहवाग

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की शादी का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दोनों की खुशी और इमोशंस साफ नजर आ रहे हैं. सहवाग और युवराज सिंह भी जश्न में शामिल हुए. उन्होंने शादी में जमकर डांस किया.

Advertisement
कृतिका के प्यार में गौरव कपूर (Photo: Instagram @kkamra) कृतिका के प्यार में गौरव कपूर (Photo: Instagram @kkamra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च को क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर संग इंटीमेट वेडिंग की. मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ये शादी हुई. अब उनकी शादी का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है, जिसमें लवबर्ड को इमोशनल होते देखा गया है. प्यार और इमोशंस से भरा ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. कृतिका जितनी खुशी से चहक रही हैं, वहीं गौरव इमोशनल नजर आए.

Advertisement

कृतिका-गौरव की शादी का वीडियो

वीडियो की शुरुआत में गौरव शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए नजर आए. वो कहते हैं- जो लोग हमारे लिए सच में बहुत मायने रखते हैं, वो हमारी शादी के जश्न में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि शादी करना उनके लिए नेचुरल स्टेप है. क्योंकि अपने दिमाग और दिल में वो कृतिका संग शादी कर चुके हैं. इतना कहकर वो इमोशनल हो जाते हैं. इसके बाद वेडिंग डे पर दुल्हन बनीं कृतिका को देखकर गौरव रोने लगते हैं. कृतिका कहती हैं घर एक इंसान से बनता है. वो इंसान मेरे लिए गौरव है. ये सुनकर गौरव खुशी से झूम उठते हैं. दोनों लिपलॉक करते हैं. फिर एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. सिविल सेरेमनी में उनकी शादी संपन्न होती है. 

कृतिका और गौरव एक-दूसरे को वचन देते हैं. कृतिका ने कहा कि गौरव उनका फेवरेट बॉय है. वो हर पल, हर परिस्थिति में गौरव के साथ रहेंगी. वहीं गौरव ने कहा कि वो कृतिका को हमेशा शाइन करने का मौका देंगे. उनकी उड़ान को नहीं रोकेंगे. वो उन्हें अपनी मिसेज बनाकर काफी खुश हैं. ऐसा कहते हुए उनकी आंखें भर आती हैं. घर की टैरेस पर शादी का ये जश्न मनाया जाता है. सभी झूमते हैं. सहवाग और युवराज सिंह बाकी दोस्तों संग डांस करते हुए दिखे. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर कृतिका और गौरव के वेडिंग वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. यूजर्स ने कहा ये वीडियो काफी टची है. फैंस की आंखों में खुशी से आंसू हैं. यूजर्स ने कृतिका-गौरव को फेवरेट कपल बताया है. कपल ने शादी होने से कुछ दिन हफ्ते पहले अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था. कृतिका संग गौरव की ये दूसरी शादी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement