'धुरंधर 2' की 'IC 814' से हुई तुलना, दीया मिर्जा बोलीं- आजकल राष्ट्रवाद के महिमामंडन का चलन

फिल्म धुरंधर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आजकल देशभक्ति के जोश (jingoism) का मजा लेने और उसे सेलिब्रेट करने का एक चलन सा बन गया है.

Advertisement
धुरंधर पर बोली दीया मिर्जा (Photo: Instagram/ @diamirzaofficial) धुरंधर पर बोली दीया मिर्जा (Photo: Instagram/ @diamirzaofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. महज 7 दिनों के भीतर 1,000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. एक तरफ दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज इस फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने इस पर चुप्पी साध रखी है. इस बीच एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 'अति-राष्ट्रवाद' (Jingoism) पर अपनी बात बेबाकी से रखी.

Advertisement

हाल ही में 'द नम्रता ज़कारिया शो' में दीया मिर्जा ने अपनी सीरीज 'IC 814' (कंधार हाईजैक पर आधारित) को लेकर हुई आलोचनाओं पर खुलकर बात की. इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के मौजूदा माहौल पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आजकल सिनेमा में 'सीना ठोकने वाली देशभक्ति' यानी जिंगोइज्म को सेलिब्रेट करने का एक नया चलन शुरू हो गया है.

दीया के मुताबिक, उनकी सीरीज 'IC 814' (कंधार हाईजैक पर आधारित) को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उसमें आतंकवादियों समेत हर किरदार को मानवीय नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने साफ किया कि उनका शो संतुलित था, लेकिन आजकल लोगों को सिर्फ वही कहानियां पसंद आ रही हैं जो शोर-शराबे और उग्र राष्ट्रवाद से भरी हों. जो कि हमारे शो में नहीं है। मुझे इसका कोई अफ़सोस नहीं है। हमारे शो का नज़रिया बहुत संतुलित है और यह दर्शकों को हर पहलू को ठीक वैसे ही देखने का मौका देता है, जैसा वह असल में था।"

Advertisement

शबाना आजमी की बड़ी फैन
दीया मिर्जा ने कलाकारों से अपील की है कि वे डरने के बजाय अपनी बात मजबूती से रखें. उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कला का इस्तेमाल समाज की बेहतरी के लिए नहीं हो रहा, तो उसका कोई मोल नहीं है. दीया ने स्वीकार किया कि सत्ता या बड़ी ताकतों के खिलाफ बोलना और लीक से हटकर राय रखना आसान नहीं है. इसके लिए कलाकारों को भारी ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन फिर भी सच बोलना जरूरी है.

'धुरंधर 2' को लेकर देश के दो कोनों से अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन, जूनियर NTR और महेश बाबू ने फिल्म के कलेवर की सराहना की है. यहां तक कि एसएस राजामौली और राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्मकारों ने भी इसे सराहा है. वहीं दूसरी तरफ, प्रकाश राज और दिव्या स्पंदना जैसे कलाकारों ने इसे पूरी तरह 'प्रोपेगेंडा' और 'अंधराष्ट्रवादी' करार दिया है. हालांकि इन सब बातों के बीच फिल्म कमाई के रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement