डबल डिजिट में ओपनिंग के लिए तैयार 'धमाल 4', पर क्या 'वेलकम टू द जंगल' को छोड़ पाएगी पीछे?

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के लिए बुकिंग शुरुआत में बहुत स्लो नजर आई थी. लेकिन गुरुवार रात तक ठीकठाक टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग के हिसाब से 'धमाल 4' डबल डिजित ओपनिंग के लिए रेडी है.

Advertisement
अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी सॉलिड ओपनिंग (Photo: IMDB) अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी सॉलिड ओपनिंग (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

बॉलीवुड की तगड़ी कॉमेडी गैंग्स में से एक, 'धमाल' गैंग अपनी चौथी फिल्म के साथ शुक्रवार को फिर से थिएटर्स में पहुंच चुकी है. धमाल 4 में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा जैसे कॉमेडी फिल्मों के उस्ताद एक्टर्स साथ आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को जनता से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और उम्मीद की जा रही है कि धमाल 4 थिएटर्स में कॉमेडी का धांसू डोज डिलीवर करने में कामयाब होगी और इस कामयाबी का अंदाजा फिल्म की ओपनिंग से ही लगेगा. चलिए बताते हैं कि धमाल 4 फिलहाल कैसी ओपनिंग करती नजर आ रही है.

Advertisement

कैसी है 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग?

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि धमाल 4 के लिए गुरुवार रात तक करीब 97 हजार टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग से फिल्म ने करीब 2.5 करोड़ का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. ब्लॉक सीट्स के साथ एडवांस ग्रॉस 6 करोड़ के बहुत करीब था.

धमाल 4 बॉलीवुड के टिपिकल 'स्टार्स की भीड़ के साथ कन्फ्यूजन से कॉमेडी' वाले स्टाइल की फिल्म है. दो हफ्ते पहले ही इसी स्टाइल की फिल्म, अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) थिएटर्स में पहुंची थी. अक्षय की फिल्म के लिए 1 लाख 16 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए थे और इस बुकिंग से आया एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ रुपये था. यानी दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में तो बहुत ज्यादा अंतर नहीं है.

Advertisement

कैसा होगा 'धमाल 4' का ओपनिंग कलेक्शन?

अजय की फिल्म के लिए हुई एडवांस बुकिंग इशारा करती है कि ये फिल्म डबल डिजिट यानी कम से कम 10 करोड़ की ओपनिंग के लिए तो तैयार है, लेकिन एक कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पहले से थिएटर्स में है. आलिया भट्ट की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म अल्फा के दर्शक भी वीकेंड में बढ़ेंगे.

ये दोनों फिल्में तो धमाल 4 को थोड़ा चैलेंज करेंगी ही, ऊपर से देशभर में जगह-जगह हो रही बरसात की वजह से भी इसके लिए दिक्कत होगी. हालांकि अजय की फिल्म के लिए सबसे पॉजिटिव बात ये है कि जनता को ट्रेलर बहुत पसंद आया था, इसलिए वर्ड ऑफ माउथ अच्छा हो सकता है. इसलिए शुक्रवार को दोपहर बाद से दर्शक बढ़ते नजर आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो धमाल 4 का ओपनिंग कलेक्शन 12-14 करोड़ के बीच हो सकता है.

धमाल 4 अजय की इस साल पहली फिल्म है. ऐसे में अगर इसे मजबूत ओपनिंग मिली तो अजय के लिए अच्छी बात होगी. इस फिल्म के पिछले पार्ट टोटल धमाल ने पहले दिन 16.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, मगर वो बात 2019 की है और तबसे अबतक जनता के फिल्में देखने का स्वाद बदल चुका है.

Advertisement

अगर धमाल 4 14 करोड़ तक भी ओपनिंग कलेक्शन कर लेती है तो ये बहुत दमदार शुरुआत होगी. 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले शुक्रवार को 15 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था. धमाल 4 के पास इसके बहुत करीब पहुंचने का चांस है. अगर वर्ड ऑफ माउथ का साथ मिला, तो वीकेंड में धमाल 4 तगड़ा धमाका कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »