शाहरुख खान की पठान को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, ओटीटी रिलीज से पहले करने होंगे नए बदलाव

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर नया आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि पठान के लिए निर्माता यश राज फिल्म्स को फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए कई नए बदलाव करने होंगे. कोर्ट ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ये गाइडलाइन पठान के थिएटर रिलीज के लिए नहीं हैं.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर नया आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि पठान के लिए निर्माता यश राज फिल्म्स को फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए कई नए बदलाव करने होंगे. कोर्ट ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

पठान में होंगे ये बदलाव

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म के निर्माता को 'पठान' की ओटीटी रिलीज के लिए हिंदी भाषा की देवनागरी लिपि में ऑडियो विवरण, क्लोज कैप्शनिंग और सब-टाइटल्स तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि यह फिल्म दृष्टिबाधित लोग भी देख पाएं. ऐसा करने के बाद कोर्ट ने निर्माताओं से फिल्म को री-सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पास जमा करने को भी कहा है.

Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को एक नई गाइडलाइन जारी की है. हालांकि ये गाइडलाइन पठान के थिएटर रिलीज के लिए नहीं है. ये सिर्फ ओटीटी रिलीज के लिए है. दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोडक्शन हाउस को फिल्म में कुछ नई चीजें जोड़ने को भी कहा है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिए गए नोटिस के बाद पठान के मेकर्स को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' को ओटीटी रिलीज से पहले दोबारा प्रमाणन के लिए सीबीएफसी को भेजने से पूर्व आवश्यक कार्रवाई भी करनी होगी. पठान तब से चर्चा में है जब मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया गया था. उसके बाद फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' आया और हर तरफ बवाल मच गया. 

बेशर्म रंग गाने पर हुआ था बवाल

फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी. बिकिनी के रंग पर आपत्ति जताते हुए कुछ वर्गों के लोगों ने फिल्म का विरोध भी किया. विरोध करने वालों ने इसका बहिष्कार करने की भी अपील की है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने मेकर्स से फिल्म के कुछ संवादों और दृश्यों में संशोधन करने के लिए भी कहा है. 

Advertisement

माना जा रहा है कि फिल्म 'पठान' को रिलीज होने से पहले और बाद में और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. वैसे शहरख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »