'इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे', दिलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

टिहरी के कुंजापुरी मेले में आयोजित कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी के शराब के नशे में गाना गाने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताई. उन्होंने मंच पर जाकर कहा कि यह धार्मिक आयोजन है और शराब के नशे में कार्यक्रम प्रस्तुत करना उचित नहीं है.

Advertisement
विवादों में दिलेर मेहंदी (Photo: Instagram/ Daler Mehndi) विवादों में दिलेर मेहंदी (Photo: Instagram/ Daler Mehndi)

पंकज भट्ट

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

जाने माने पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को लेकर नया विवाद हो गया है. वो उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में पहुंचे थे. स्टेज से गाना गाकर वहां मौजूद जनता को एंटरटेन कर रहे थे. लेकिन मामला तब बिगड़ा जब कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल सीधे मंच पर पहुंच गए.

दिलेर मेहंदी के शराब के नशे में गाना गाने को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताई. उन्होंने सिंगर को कार्यक्रम बीच में रोकने के लिए कहा. मंत्री ने सरेआम दिलेर मेहंदी को फटकार लगाई.

Advertisement

दिलेर मेहंदी के शो में हंगामा

बीजेपी मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर कहा कि यहां मां दुर्गा की आराधना और नवरात्र का धार्मिक आयोजन हो रहा है. ऐसे पावन अवसर पर शराब के नशे में कार्यक्रम प्रस्तुत करना उचित नहीं है. आप शराब पीकर गाना गा रहे हैं, अच्छी बात नहीं है. आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे. आपको इस मंच का सम्मान करना चाहिए था. आपने इतनी ज्यादा पी रखी है कि आपसे बोला नहीं जा रहा है. इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया, ताकि हमारे लोग एंटरटेन हो. लेकिन आप तो उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं.

दिलेर मेहंदी का रिएक्शन

मंत्री ने दिलेर मेहंदी को धार्मिक आयोजन की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखने को कहा. इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी. वहीं, कुछ लोगों ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा बनाए रखने को लेकर मंत्री के हस्तक्षेप का समर्थन किया. इस बीच सबसे फनी दलेर मेहंदी का रिएक्शन है. जिस वक्त बीजेपी मंत्री उन्हें फटकार लगा रहे थे, वो चुपचाप खड़े थे. सिंगर लड़खड़ाती हुई जुबान में बोल रहे थे. उनकी हालत इतनी खराब थी कि वो ढंग से एक शब्द तक नहीं बोल पा रहे थे. सिंगर को नशे में चूर देखकर मंत्री जी और बुरी तरह भड़क गए. इंटरनेट पर दिलेर मेहंदी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स ने दिलेर को नशे में चूर होकर लाइव शो करने पर ट्रोल किया है. 

Advertisement

कुंजापुरी मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे में धार्मिक आयोजनों के दौरान आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संतुलन बनाए रखने का विषय एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »