सस्ता टिकट, भरपूर शोज फिर भी 'चांद मेरा दिल' पर छाई अमावस! उड़ रहा करण जौहर की लव स्टोरीज का रंग?

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी लव स्टोरी चांद मेरा दिल का पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. एक फ्रेश जोड़ी के लीड रोल और टिकट पर ऑफर की वजह से कुछ सरप्राइज की उम्मीद थी. लेकिन अच्छे-खासे शोज मिलने के बावजूद चांद मेरा दिल बुरी तरह स्ट्रगल कर रही है.

Advertisement
'चांद मेरा दिल' पहले वीकेंड में ही धड़ाम! (Photo: Instagram/@dharmamovies) 'चांद मेरा दिल' पहले वीकेंड में ही धड़ाम! (Photo: Instagram/@dharmamovies)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी लव स्टोरी चांद मेरा दिल का पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर इस यंग लव स्टोरी के ट्रेलर और गानों को ही ऑडियंस से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन एक फ्रेश जोड़ी, एक लीड रोल और टिकट पर ऑफर की वजह से उम्मीद की जा रही थी कि शायद ये फिल्म कुछ सरप्राइज लेकर आए. लेकिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े बता रहे हैं कि बिना किसी बड़ी फिल्म के सामने आए अच्छे-खासे शोज मिलने के बावजूद चांद मेरा दिल बुरी तरह स्ट्रगल कर रही है.

Advertisement


'चांद मेरा दिल' का वीकेंड कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई चांद मेरा दिल के लिए मेकर्स ने एक खास ऑफर दिया था. रिलीज के दिन शाम 5 बजे तक फिल्म के टिकट का प्राइज 149 रुपये और उसके बाद, रात तक केवल 199 रुपये था. इस स्ट्रेटेजी से मेकर्स को उम्मीद ये थी कि जनता पहले दिन ज्यादा से ज्यादा गिनती में फिल्म देख ले ताकि फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल जाए.


सस्ते टिकट के इस धप्पा ऑफर के बावजूद चांद मेरा दिल को पहले दिन बमुश्किल 3.31 करोड़ रुपये की शुरुआत मिली. शनिवार को जंप के साथ कलेक्शन 4 करोड़ के पार तो पहुंचा, मगर ये वर्ड ऑफ माउथ से मिलने वाला कोई बड़ा जंप नहीं था. ये बहुत साधारण सा जंप था जो शुक्रवार-शनिवार के बीच फिल्मों को अमूमन अपने आप ही मिल जाता है.

Advertisement


अब ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान कहते हैं कि संडे को भी चांद मेरा दिल ने 4-5 करोड़ के बीच ही कलेक्शन किया है. यानी वो बड़ा भौकाल वाला जंप इस बार भी मिसिंग रहा, जो फिल्म का कुछ भला करवा सकता था. पहले वीकेंड में चांद मेरा दिल का टोटल नेट कलेक्शन बमुश्किल 11 करोड़ के पार पहुंचा है, जबकि वीकेंड में हर दिन इस फिल्म के ऑलमोस्ट 5000 शोज थिएटर्स में चले थे.


करण की एक और लव स्टोरी का बुरा हाल
लव स्टोरीज हमेशा से करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस का ट्रेडमार्क रही हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बैनर तले बनीं रोमांटिक फिल्मों का गणित पूरी तरह बिगड़ा हुआ है. उनके प्रोडक्शन हाउस की दो लव स्टोरीज पिछले साल ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं— सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 और कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे स्टारर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी.


उनके प्रोडक्शन में बनी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी किसी तरह फ्लॉप के ठप्पे से बच निकली थी, मगर इसे भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं कहा जा सकता. अब चांद मेरा दिल करण की लगातार चौथी लव स्टोरी फिल्म होने वाली है, जिसका बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स एकदम ठंडा रहा है.

Advertisement

चांद मेरा दिल के रिव्यूज बहुत पॉजिटिव नहीं थे और इसका वर्ड ऑफ माउथ भी काफी कमजोर है. ऐसे में अब फिल्म के भविष्य को लेकर सिनेमा लवर्स की नजरें इस बात पर रहेंगी कि सोमवार से इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस होल्ड कैसा रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »