IAS तुकाराम मुंढे की बायोपिक में कौन होगा हीरो? सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और के के मेनन में होड़

सोशल मीडिया पर IAS तुकाराम मुंढे की बायोपिक को लेकर चर्चा चल रही है. इस बीच दो एक्टर्स के नाम सामने आए हैं. जिसमें अक्षय कुमार और केके मेनन का नाम शामिल है.

Advertisement
कौन बनेगा तुकाराम मुंढे (Photo: x/@Tukaram_IndIAS/@ugach_kahitarii) कौन बनेगा तुकाराम मुंढे (Photo: x/@Tukaram_IndIAS/@ugach_kahitarii)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अगर कभी बड़े पर्दे पर नजर आए, तो उनका किरदार कौन सा एक्टर निभाएगा? यह सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. मुंढे के काम करने के अनोखे अंदाज और उनके चर्चित फैसलों के चलते इंटरनेट पर उनकी बायोपिक को लेकर बहस छिड़ गई है. लोग लगातार इस भूमिका के लिए एक्टर के नाम सुझा रहे हैं.

Advertisement

इस पूरी चर्चा में एक नाम सबसे तेजी से उभरकर सामने आया है- के के मेनन. सोशल मीडिया का एक बड़ा वर्ग मान रहा है कि पर्दे पर तुकाराम मुंढे की कड़क और ईमानदार छवि को सिर्फ के के मेनन ही सही मायने में जी सकते हैं.

के के मेनन बने पहली पसंद
तुकाराम मुंढे के काम की वजह से एक बार फिर उनके नाम का बज बना हुआ है, और इसी बीच नेटिजन्स ने संभावित बायोपिक के लिए कास्टिंग पर चर्चा शुरू कर दी है. के के मेनन का नाम सामने आते ही फैंस उनके एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे. लोगों का कहना है कि के के मेनन बिना किसी बनावटी ड्रामे के किसी भी सख्त और रोबदार किरदार को बेहद सहजता से निभा लेते हैं.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि उनकी शांत गंभीरता, नियंत्रित अंदाज और स्क्रीन पर मौजूदगी ही उन्हें मुंढे के रोल के लिए सबसे सही और मजबूत दावेदार बनाती है.

Advertisement

अक्षय से कहीं बेहतर
इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी कास्टिंग को लेकर जबरदस्त बहस जारी है. कई यूजर्स तो इसे 'के के मेनन के लिए ही बना रोल' बता रहे हैं. तुलना की एक बहस में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'के के मेनन इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे और वह अक्षय कुमार से कहीं बेहतर एक्टर हैं.' 

दरअसल, इंटरनेट पर इस बायोपिक को लेकर के के मेनन और अक्षय कुमार के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है. हाल ही में कराए गए एक पोल में लोगों से दोनों में से किसी एक को चुनने को कहा गया था, जिसमें ज्यादातर वोट मेनन के पक्ष में ही पड़े.

कौन हैं 'सिंघम IAS' तुकाराम मुंडे?
2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अपनी ईमानदारी और समझौता न करने वाले रवैये के लिए जाने जाते हैं. अपने करीब दो दशक लंबे करियर में उनका 20 से ज्यादा बार ट्रांसफर हो चुका है. नियमों को लेकर उनकी सख्ती के कारण ही जनता उन्हें प्यार से 'सिंघम IAS' भी बुलाती है. एक साधारण किसान परिवार में जन्मे मुंडे ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की थी. उन्होंने अपने कार्यकाल में शहरी विकास, जल संरक्षण और जन कल्याण जैसे कई विभागों में बड़े सुधार किए हैं.

Advertisement

हाल के दिनों में तुकाराम मुंढे FDA (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए हैं. उनके नेतृत्व में विभाग ने इलायची के नाम पर सरोगेट विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया था. इस दौरान मुंढे ने साफ चेतावनी दी थी कि नियमों की अनदेखी करने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई भुगतनी होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »