'भजन क्वीन' का मिला टैग, अपने भक्ति गीत सुनकर रो पड़ती हैं अनुराधा पौडवाल, मंदिरों में नहीं रुकते आंसू

अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर में कई सारे भजन गाए हैं, जिन्हें आज भी सुना जाता है. हाल ही में सिंगर ने अपने भजनों को लेकर कुछ बातें साझा की हैं. उनका कहना है कि वो एक बार भजन क्वीन नाम सुनकर रो पड़ी थीं.

Advertisement
सिंगर अनुराधा पौडवाल (Photo: Social Media) सिंगर अनुराधा पौडवाल (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

90 के दशक में सिंगर अनुराधा पौडवाल के गाने बॉलीवुड की लगभग हर फिल्म में सुनाई देते थे. उनकी मधुर आवाज आज भी लोगों के दिलों पर छाई रहती है. लेकिन अनुराधा पौडवाल की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया, जब उन्होंने फिल्मी गाने छोड़ भक्ति भजन गाना शुरू कर दिया था. 

अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर में भक्ति की राह चुनी थी. उन्होंने हिंदू धर्म के लगभग हर देवी-देवताओं पर बने भजन गाए, जिन्हें आज भी हर मंदिर में सुना जाता है. हिंदू के अलावा सिंगर ने मुस्लिम, ईसाई, जैन, सिख- सभी धर्मों के भक्ति भजन गाए. यूट्यूब पर उनके भजन छाए रहते हैं, इसलिए उन्हें 'भजन क्वीन' भी कहा जाता है. 

Advertisement

क्यों रो पड़ी थीं अनुराधा पौडवाल?

हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने न्यूज बुक के पॉडकास्ट में अपनी भक्ति संगीत की जर्नी पर बात की. सिंगर से कहा गया कि जब उन्हें किसी ने भजन क्वीन का टैग दिया था, तब वो थोड़ी परेशान हो गई थीं. तो इसपर वो कहने लगीं- मैं रोई थी. मुझे भजन क्वीन नहीं कहा था, वो बोले थे कि मैं भजन संगीत में नई क्रांति (रेवोल्यूशन) लाऊंगी. 

अनुराधा पौडवाल ने आगे अपने पॉपुलर भजनों पर बात की, जो आज के समय में गंगा आरती, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर की मंगला आरती के दौरान बजते हैं. सिंगर ने कहा- भगवान की कृपा है, 35 साल से सुबह-शाम मेरे भजन लोग सुनते हैं. आप मानेंगे नहीं, मगर मैं जब भी गंगा आरती में जाती हूं और वहां मेरे गाए हुए भजन चलते हैं, मेरी आंखों से आंसू निकल जाते हैं. 

Advertisement

'केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी, जब सुबह 3 बजे के आसपास का समय होता है और मंदिर के पट खुलते हैं तब मेरे भजन चलते हैं. ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती.' अनुराधा पौडवाल आगे ये भी बताती हैं कि उन्होंने अलग-अलग भगवानों की कम से कम 100 अमृतवाणी गाई हैं. लेकिन उनकी शिव अमृतवाणी का असर कुछ अलग है. सिंगर का कहना है कि जब भी उसे सुनना शुरू करते हैं, तो 10 मिनट में आसपास का माहौल पूरा बदल जाता है. 

अनुराधा पौडवाल ने अपने जीवन में अभी तक 1500 से ज्यादा भक्ति संगीत और भजन गाए हैं, जो अलग-अलग भाषाओं जैसे हिंदी, मराठी, गुजराती, और संस्कृत में मौजूद हैं. ये अपने आप में एक अनूठा रिकॉर्ड भी है. वो आज भी भक्ति संगीत वाले गाने गाती रहती हैं. उनके जीवन में काफी मुश्किल पड़ाव आए, जिसके कारण वो भगवान की भक्ति में लीन हुईं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »