तापसी की ‘अस्सी’ को मिला दमदार कहानी का फायदा, दूसरे दिन हुई तगड़ी ग्रोथ!

धीमी शुरुआत के बाद ‘अस्सी’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जान फूंकी है. दमदार रिव्यूज का असर टिकट सेल्स में दिखा और फिल्म ने 60-70% तक ग्रोथ ली. अब असली टेस्ट संडे का है, जहां क्रिकेट मैच इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगा सकता है. क्या वर्ड ऑफ माउथ जीत दिलाएगा?

Advertisement
तापसी की 'अस्सी' को मिल बड़ा जंप (Photo: Instagram/@taapsee) तापसी की 'अस्सी' को मिल बड़ा जंप (Photo: Instagram/@taapsee)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ एक सेंसिटिव मुद्दे पर जनता को झिंझोड़ने में कामयाब हो रही है. पहले ही दिन दमदार रिव्यूज और जनता से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बटोरने वाली इस फिल्म को शुरुआत बहुत धीमी मिली. ‘अस्सी’ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हैं, जिन्होंने गंभीर सोशल मुद्दों के साथ ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में दी हैं. लेकिन लॉकडाउन के बाद सोशल फिल्मों के दर्शक गिरने का ट्रेंड ‘अस्सी’ के साथ भी नजर आया. अब गुड न्यूज ये है कि ‘अस्सी’ को दूसरे दिन तगड़ा ग्रोथ मिला है.

Advertisement

‘अस्सी’ का दमदार शनिवार
शुक्रवार को ‘अस्सी’ का डेब्यू बहुत पॉजिटिव रिव्यूज के साथ हुआ और मोस्टली रिव्यूज ने इसे ‘जरूर देखने लायक’ फिल्म बताया. पर इसके बावजूद दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह मिसिंग नजर आया. लॉकडाउन के बाद से सोशल मैसेज वाली फिल्मों को लेकर जनता में फिल्म देखने की अर्जेंसी घटती नजर आई है. इसका नुकसान कई अच्छी फिल्मों को हुआ है. ‘अस्सी’ को जैसी शुरुआत मिली, लगा कि ये भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ने वाली है.

तापसी की फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया. लेकिन दमदार रिव्यूज और तारीफों का फायदा शनिवार को मिलता नजर आया. शनिवार को सुबह 9 बजे बुक माय शो का ट्रेंडिंग टिकर बता रहा था कि पिछले 24 घंटे में ‘अस्सी’ के करीब 17 हजार टिकट बुक हुए. रविवार को 9 बजे पिछले 24 घंटे में बिके टिकटों की गिनती 28 हजार के करीब है.

Advertisement

‘अस्सी’ की टिकट सेल्स में तो ग्रोथ आई ही है, कलेक्शन में भी अच्छा जंप आया है. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि शनिवार को फिल्म ने 60-70 पर्सेंट का जंप लिया है. दूसरे दिन का कलेक्शन 1.60 करोड़ या उससे थोड़ा ज्यादा होने का अनुमान है. दो दिन में फिल्म का कलेक्शन करीब 2.60 करोड़ हो चुका है.

‘अस्सी’ के रास्ते में क्रिकेट मैच का स्पीड ब्रेकर
लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई, सीरियस टॉपिक वाली, लिमिटेड बजट और बिना बड़े स्टार्स वाली ‘अस्सी’ के लिए ये जंप बहुत मायने रखता है. जिस दौर में सोशल मैसेज वाली फिल्मों को दर्शक नहीं मिल रहे, वहां ‘अस्सी’ को थिएटर्स में सर्वाइव करने के लिए ऐसे ही जंप की जरूरत भी है.

‘अस्सी’ के वर्ड ऑफ माउथ बहुत पॉजिटिव हैं और इसे रेप जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर बनी सबसे दमदार फिल्मों में गिना जा रहा है. उम्मीद है कि संडे को फिल्म एक बार फिर जंप लेगी. लेकिन इस फिल्म के रास्ते में एक बड़ा स्पीड ब्रेकर भारत और साउथ अफ्रीका का क्रिकेट मैच बन सकता है. मैच के चलते दोपहर बाद से थिएटर्स में दर्शक घटने लगते हैं. अब देखना है कि संडे को ‘अस्सी’ जनता को खींचने में कितनी कामयाब होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement