'चंदा मामा दूर के', जब गायक मुकेश की पोती को आशा भोसले ने सुनाई लोरी, Video

आशा भोसले का एक प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दिग्गज सिंगर मुकेश की पर-पोती को लोरी गाकर सुना रही हैं. एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी बेटी को गोद में लिए आशा जी का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं.

Advertisement
आशा भोसले की मुकेश के परिवार से मुलाकात (Photo: Social Media) आशा भोसले की मुकेश के परिवार से मुलाकात (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

हिंदी सिनेमा के एक अध्याय का आज अंत हो चुका है. 'सुरों की मल्लिका' कहीं जाने वालीं आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके जाने से सोशल मीडिया पर मातम पसरा हुआ है. हर कोई आशा जी को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आ रहा है. 

Advertisement

आशा भोसले का सिंगिंग करियर करीब 80 साल का रहा है. इस दौरान उन्होंने 20 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए. आशा जी ने हिंदी सिनेमा के लगभग सभी दिग्गज सिंगर्स के साथ गाने गाए हैं. मुकेश, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मन्ना डे- इन सभी कलाकारों के साथ उनके कई आइकॉनिक गाने रहे, जिन्हें आज भी कहीं ना कहीं सुना जा रहा होगा. 

जब मुकेश की परपोती से मिलीं आशा

आशा भोसले और दिग्गज सिंगर मुकेश के परिवार के बीच हमेशा अच्छे रिश्ते देखने मिले हैं. कई मौकों पर सिंगर उनके घर गई हैं. आशा जी का एक वीडियो इस बीच सामने आया है, जहां वो मुकेश की परपोती नुरवी नील मुकेश से मिल रही हैं. एक त्योहार वाले माहौल में सिंगर जब नील नितिन मुकेश की बेटी से मिलीं, तो वो उन्हें लोरी सुनाती नजर आईं. आशा जी अपनी मधुर आवाज में 'चंदा मामा दूर के' लोरी गा रही हैं, जिसे सुनकर नुरवी नील मुकेश भी चहकती दिखीं. 

Advertisement

इस वीडियो में बताया गया कि नील की बेटी को बुखार था. इसलिए आशा भोसले उन्हें लोरी सुनाकर अच्छा महसूस करा रही थीं. इसमें आशा जी की पोती जनाई भोसले भी दिखीं, जो अपनी दादी का ये खास पल वीडियो में कैद कर रही थीं.

कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?

आशा भोसले को 11 अप्रैल की शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहले रिपोर्ट्स आईं कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया. मगर परिवार ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की थी. उनकी पोनी जनाई ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि आशा जी को थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल लाया गया. उन्होंने फैंस से सिंगर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. 

लेकिन 12 अप्रैल की सुबह होने के बाद, उनके बेटे आनंद भोसले ने आशा जी के निधन की खबर को कंफर्म किया. फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित घर ले जाया गया है. कल यानी 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement