रोहित शेट्टी से अमिताभ बच्चन ने मांगा काम, बोले- ऐसा क्या है जो अक्षय करते हैं हम नहीं

अमिताभ के द्वारा होस्ट किया जा रहा शो कौन बनेगा करोड़ पति 13 मे सूर्यवंशी की टीम पहुंची जिस दौरान अमिताभ ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने में दिलचस्पी की बात कर उनकी चुटकी ली. जिससे रोहित शेट्टी शर्मिंदा होते नजर आए रहे हैं.

Advertisement
रोहित की हिट फिल्मों में अभी तक की क्यों नहीं आए अमिताभ, जानिए अमिताभ ने क्या क्या कहा रोहित की हिट फिल्मों में अभी तक की क्यों नहीं आए अमिताभ, जानिए अमिताभ ने क्या क्या कहा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • केबीसी में आए रोहित शेट्टी
  • केबीसी में अमिताभ रोहित का मजाक
  • कॉप यूनिवर्स को लेकर पूछा सवाल

टेलीविजन के बहुचर्चित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति शो में रोहित शेट्टी गेस्ट बनकर आए थे जिस दौरान अमिताभ बच्चन ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने की अपना इच्छा जाहिर की उन्होंने रोहित से कहा आप हमेशा ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाते है और जो भी कास्टिंग करते हैं वो भी ब्लॉकबस्टर होती है.

कभी ऐसा खयाल आया हो आपको हमारे साथ भी काम वाम करें? जिसपर रहित ने कहा अरे सिर आप मुझे शर्मिंदा कर रहे हैं. अमिताभ ने दोबारा कहा हमने देखा है सर, कभी आपको लगे , मतलब एक छोटा सा कुछ रोल मिल जाए हमको भी हमने देखा है बड़े नाम है उन्ही के साथ आप काम करते हैं

Advertisement

रोहित शेट्टी के साथ मजाक करते नजर आए अमिताभ

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की काफी वाह वाही हो रही हैं जिसको देखते हुए अमिताभ ने अपने आप को छोटा एक्टर दर्शाते हुए अक्षय और कटरीना को लेकर कहा जैसे अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हैं और पीछे मै खड़ा हो के ऐसा . काम मांगते हुए अमिताभ कहते हैं क्या करना होगा हमें या जो हम नही कर रहे वो ये कर रहे हैं. क्योंकि अक्षय और कटरीना जरूर कुछ कर रहे हैं जो हम नही कर रहे तब ही आप इनके साथ काम कर रहे हैं, हमको बता दिया करो ताकि हमको भी मौका मिले. अमिताभ ने इस मजाकिया अंदाज में रोहित शेट्टी की तारीफ की सब सुनते हुए हंसकर अक्षय कुमार कहते है सर मेरा खुद का नंबर 17 साल बाद आया है.

Advertisement

 

कॉप यूनिवर्स को लेकर अमिताभ ने पूछा सवाल

बता दें के रोहित शेट्टी कोप यूनिवर्स में कई फिल्में कर चुके इसमें लगातार उन्होंने हिट पे हिट फिल्में दी हैं जिसमे शुरुआत सिंघम से हुए थी इसको लेकर भी अमिताभ ने दिलचस्पी दिखाई उन्होंने कहा रोहित तुम कॉप यूनिवर्स में फिल्मों पर कई एक्सपेरिमेंट करते हुए मुझे इस बारे में. जिसका जवाब रोहित शेट्टी ने विस्तार में बताया कि एवेंजर की तरह सिम्बा, सिंघम, सूर्यवंशी की तरह हर फिल्म में नए किरदार होते हैं अंत में तीनों अपनी अलग दुनिया से आकर एक ही फिल्म का हिस्सा बनते हैं. उन्होंने बताया कि कैसे तीनों एक फिल्म में आकर मिल गए. जिसको देखते हुए अमिताभ का मजाक यह खतम नहीं हुआ उन्होंने कह अगर रोहित 6-7 फिल्में और बनाते है तो शायद मेरी बारी आ जाए.

रोहित अक्षय कर सकते हैं साथ काम

रिलीज के पहले दिन हाउसफुल से पता चलता है कि अक्षय और कैटरीना को फिल्म सूर्यवंशी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. खबर है कि सूर्यवंशी की ताबड़ तोड़ एंट्री को देखते हुए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी आगामी फिल्मों के लिए हाथ मिला सकते है. 

 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »