'वॉर' हुआ ठंडा, 'टाइगर' हुआ कमजोर, 'धुरंधर' से जूझ रहे स्पाई यूनिवर्स में 'अल्फा' से आएगी जान?

'अल्फा' में न सिर्फ आलिया की बॉक्स ऑफिस पावर का टेस्ट है, बल्कि यश राज फिल्म्स के पूरे स्पाई-यूनिवर्स की साख भी दांव पर लगी है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता और 'वॉर 2' के फ्लॉप होने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए स्पाई-यूनिवर्स को अब एक बड़े कमबैक की जरूरत है.

Advertisement
स्पाई यूनिवर्स के लिए 'गेम चेंजर' होगी 'अल्फा'? (Photo: ITGD) स्पाई यूनिवर्स के लिए 'गेम चेंजर' होगी 'अल्फा'? (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं के बीच फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो रही है. जहां एक तरफ लोगों की नजर आलिया की बॉक्स ऑफिस पावर और शरवरी की परफॉर्मेंस पर लगी है, वहीं दूसरी तरफ, धुरंधर के बाद वाले दौर में यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स की उम्मीदों का चश्मा अल्फा की नाक पर टिका है.

Advertisement

आलिया और शरवरी को सिर्फ बड़े पर्दे पर एक्शन ही नहीं करना, बल्कि इस स्पाई-यूनिवर्स को भी रेस्क्यू करना है जिसका हिस्सा देश के चार बड़े सुपरस्टार हैं— सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर. आलिया की फिल्म को सिर्फ बड़े पर्दे पर एक्शन ही नहीं करना, बल्कि बॉलीवुड फैंस के सवालों से घिर चुके स्पाई-यूनिवर्स को रेस्क्यू भी करना है.

स्लो पड़ती स्पाई-यूनिवर्स की रफ्तार

टाइगर के रोल में दिखे सलमान खान की पहली दो फिल्मों एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) ने कमाई के तगड़े रिकॉर्ड बनाए थे. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर (2019) ने तो बॉक्स ऑफिस चार्ट्स पर टॉप ही कर दिया था. इनके बाद शाहरुख खान की पठान (2023) ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, इंडियन सिनेमा के टॉप रिकॉर्ड तोड़ डाले थे.

Advertisement

पठान ने पहली बार यश राज फिल्म्स की सारी जासूस वाली कहानियों को एक स्पाई-यूनिवर्स में जोड़ा और फैंस बहुत खुश हुए, लेकिन फिर सलमान की टाइगर 3 (2023), उनके किरदार वाली पहली दोनों फिल्मों के मुकाबले में काफी कमजोर निकली. सलमान के होने से बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म कामयाब हो ही गई, लेकिन इसका पूरा डिजाइन और कहानी जनता को पसंद नहीं आया.

ये स्पाई-यूनिवर्स के लिए पहला स्पीड-ब्रेकर था, लेकिन बैरिकेड का काम किया वॉर 2 (2025) को मिले रिस्पॉन्स ने. ऋतिक और जूनियर एनटीआर मिलकर जनता को इंप्रेस नहीं कर पाए और स्पाई-यूनिवर्स को पहली फ्लॉप मिली. और दो बड़ी फिल्मों की अंडर-परफॉर्मेंस के बाद अब सारा जिम्मा अल्फा पर है.

धुरंधर के तूफान का शिकार हुआ स्पाई-यूनिवर्स

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने ऐसी फिल्मों के लिए एक ऐसी मिसाल सेट कर दी है जिसे छू पाना भी फिलहाल दूसरी फिल्मों के लिए मुश्किल है. धुरंधर के आने के बाद सबसे ज्यादा ट्रोलिंग स्पाई-यूनिवर्स की ही हुई है. इस यूनिवर्स की स्टाइलिश और स्पेशल-इफेक्ट्स बेस्ड स्टोरीटेलिंग को धुरंधर देखने के बाद लोगों ने खूब ट्रोल किया.

हालांकि, ऑडियंस का दिल बहुत बड़ा है और वो दोनों तरह के एक्शन और स्टोरीटेलिंग को पचा सकती है. ऊपर से अल्फा में एक नई बात ये है कि देश के लिए मिशन की कहानी में इस तरह का एक्शन करने वाले फीमेल किरदार स्पाई-यूनिवर्स में पहली बार आ रहे हैं. जबकि इस यूनिवर्स में अभी तक टॉप मेल स्टार्स का दबदबा रहा है. ऐसे में अल्फा के पास स्पाई यूनिवर्स के लिए गेम चेंजर बनने का पूरा मौका है. अब देखते हैं कि जनता इस फिल्म पर क्या फैसला सुनाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »