scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

जीवनभर 50,000 रुपये की पेंशन, इस योजना में करना होगा निवेश!

जीवनभर 50 हजार रुपये की पेंशन
  • 1/8

सरकार की ओर से कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती है, ताकि गरीब और मिडिल क्‍लास को आर्थिक मदद दी जा सके. साथ ही उन्‍हें आत्‍मनिर्भर बनाया जा सके और वे अपना जीवन आराम से गुजार सके. इसी तरह की एक स्‍कीम सरकार की ओर से चलाई जा रही है. यह योजना आपको जीवनभर 50,000 रुपये की पेंशन दे सकती है. 

कहां करें निवेश? 
  • 2/8

कहां करें निवेश? 
हम जिस स्‍कीम की बात कर रहे हैं, वह सरकार की ओर से शुरू की गई योजना नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) है. यह एक मार्केट लिंक योजना है और आपके निवेश पर मोटी कमाई कराकर देती है. साथ ही आपको हर महीने मोटी पेंशन रकम भी दे सकती है. इससे आपकी सेविंग भी सेफ रहती है और हर महीने रेगुलर इनकम भी मिलती रहती है. 

एनपीएस की शर्तें 
  • 3/8

एनपीएस की शर्तें 
NPS में रिटायरमेंट के तुरंत बाद आप इसमें 80% अमाउंट एकमुश्‍त निकाल सकते हैं, जबकि 20 फीसदी अमाउंट को एन्‍युटी के लिए यूज कर सकते हैं. एन्‍युटी खरीदने के बाद आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलेगा. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप NPS में हर महीने एक छोटी रकम लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं.

Advertisement
50 हजार पेंशन के लिए 1 करोड़ चाहिए
  • 4/8

50 हजार पेंशन के लिए 1 करोड़ चाहिए
हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम सालाना 6 लाख रुपये की आवश्‍यकता होगी और ये रकम बनाने के लिए आपको 1 करोड़ रुपये की एन्‍युटी खरीदनी होगी और उसपर भी 6 फीसदी सालाना ब्‍याज की आवश्‍यकता होगी.

हर महीने कितना निवेश जरूरी? 
  • 5/8

हर महीने कितना निवेश जरूरी? 
अब थोड़ा और आसान करके समझते हैं आपको एनपीएस में हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन पाने के लिए आपको 25 की उम्र में ही निवेश शुरू कर देना चाहिए और कुल 35 सालों तक निवेश जारी रखना पड़ेगा. 35 सालों तक आपको हर महीने 14,000 से 15,000 रुपये तक का निवेश जारी रखना होगा. 

कुल 5 करोड़ का कापर्स 
  • 6/8

कुल 5 करोड़ का कापर्स 
अब इस निवेश पर आपको एवरेज 10 फीसदी का ब्‍याज मिल सकता है. ऐसे में आपके पास कुल कॉपर्स 5 करोड़ रुपये का तैयार हो जाएगा. अब इसमें से अगर आप 80 फीसदी रकम निकालते हैं तो आपको 4 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. बाकी 1 करोड़ रुपये की एन्‍युटी खरीद सकते हैं. 

कैसे मिलेगी 50 हजार रुपये मंथली?  
  • 7/8

कैसे मिलेगी 50 हजार रुपये मंथली?  
50 हजार रुपये की मंथली पेंशन का मतलब है कि आपको सालाना 6 लाख रुपये की पेंशन चाहिए. अब मान लेते हैं कि आपको एन्‍युटी पर हर साल एवरेज 6 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है. इसका मतलब है कि आपको 50 हजार रुपये की पेंशन पाने के लिए 1 करोड़ रुपये के कॉपर्स की आवश्‍यकता होगी. 

ये लोग कितना कर सकते हैं निवेश? 
  • 8/8

ये लोग कितना कर सकते हैं निवेश?
इसी तरह, अगर आप 30 की उम्र में NPS में निवेश शुरू करते हैं तो आपको हर महीने 22 से 24 हजार रुपये का निवेश करना होगा और 35 की उम्र में निवेश शुरू करते हैं तो 50 हजार रुपये की पेंशन पाने के लिए आपको 35 से 38000 रुपये का निवेश करना होगा. 

Advertisement
Advertisement