Cannes में आलिया का ग्लैमरस लुक, स्ट्रैपलेस गाउन संग पहना 'दुपट्टा', आउटफिट को दिया इंडियन टच

कान्स में आलिया भट्ट ने अपने खूबसूरत स्ट्रैपलेस फ्लोर लेंथ गाउन का टशन दिखाया. उन्होंने अपने लुक को इंडियन टच दिया. आलिया के इस लुक को सेलेब्स और फैंस ने बेहद पसंद किया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई.

Advertisement
कान्स में आलिया का शानदार लुक (Photo: Getty) कान्स में आलिया का शानदार लुक (Photo: Getty)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

12 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल का धमाकेदार आगाज हुआ. इसी के साथ बॉलीवुड की डीवा आलिया भट्ट ने अपने शानदार लुक से फैंस का दिल जीता. आलिया ने फैशन का टशन दिखाया. वो अपने स्टनिंग गाउन से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं. आलिया ने तमारा राल्फ का कस्टम पीच कोट्यूसर गाउन पहना. उनके लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया.

Advertisement

आलिया का शानदार लुक
आलिया का ये स्ट्रैपलेस फ्लोर लेंथ गाउन उनकी खूबसूरती को बढ़ाता हुआ दिखा. स्वीटहार्ट नेकलाइन, सॉफ्ट शिफॉन ड्रैप्स ने उन्हें ग्रेसफुल लुक दिया. गाउन को आलिया ने लॉन्ग दुपट्टे के साथ कैरी कर इंडियन टच दिया, जिसे वेस्ट के फैशन वर्ल्ड में Scandinavian scarf कहा जाता है. अपने लुक को आलिया ने स्टेटमेंट पीच टोन्ड डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयरिंग्स, ओपन कर्ली हेयर्स, न्यूड ग्लॉसी लिप्स, सॉफ्ट मेकअप के साथ कंप्लीट किया.

आलिया के लुक को फैंस ने सिंपल और स्वीट बताया है. आलिया ने रेड कारपेट पर मुस्कुराते हुए पोज दिए. पैप्स को फ्लाइंग किस दी. आलिया के लुक पर सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा स्टनिंग, तो किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया. आलिया को यूजर्स ने प्रिंसेस बताया है. किसी ने लिखा- कान्स में आलिया छा गई हैं. लोग बॉलीवुड ब्यूटी, फैशनेबल क्वीन, ग्लैमरस डॉल, स्टनिंग जैसे कमेंट्स आलिया के लिए लिख रहे हैं. 

Advertisement

फैंस ऐश्वर्या को देखने के लिए हैं बेताब
वैसे कई फैंस को आलिया को फ्रेंच रिवेरा में देखकर ऐश्वर्या राय की कमी खल रही है. यूजर्स का कहना है आलिया का लुक तो देख लिया, लेकिन ऐश्वर्या कब रेड कारपेट पर चलेंगी. कान्स फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा. अभी तक ऐश्वर्या इवेंट के लिए नहीं निकली हैं. फैंस को हर साल सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय के लुक का इंतजार रहता है. हर साल वो इवेंट में छा जाती हैं. अपने लुक से कहर बरपाने में ऐश्वर्या कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. ऐश्वर्या के साथ उनकी लाडली आराध्या भी अक्सर कान्स के लिए निकलती हैं. देखना होगा इस बार भी ऐश्वर्या संग आराध्या नजर आएंगी या फिर वो अकेली ही इवेंट के लिए निकलेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement