Cannes में फैंस से घिरीं आलिया भट्ट, भीड़ देख हुईं इरिटेट? सिक्योरिटी ने एक्ट्रेस को संभाला, Video

कान्स में आलिया भट्ट का फैंडम देखने को मिला. एक्ट्रेस को फैंस की भीड़ ने घेरा. इस दौरान आलिया के एक्सप्रेशंस ने साफ जाहिर किया कि वो सही फील नहीं कर रही हैं. वो भीड़ को देखकर परेशान लगीं.

Advertisement
आलिया भट्ट को फैंस ने घेरा (Photo: screenshots) आलिया भट्ट को फैंस ने घेरा (Photo: screenshots)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट लाइमलाइट लूट रही हैं. उनके कई लुक्स सामने आ चुके हैं. 13 मई को एक्ट्रेस ने अपने तीसरे कान्स लुक को इंडियन टच दिया. फ्रेंच रिवेरा में इंडियन पवेलियन के उद्घाटन में उन्होंने कस्टम आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट और कॉरसेट टॉप पहना. इसे तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया. नोज रिंग, बिंदी-पायल पहनकर आलिया ने लुक कंप्लीट किया. उनका लुक फिल्म कलंक की याद दिला रहा था.

Advertisement

आलिया को आया गुस्सा?
आलिया का इंस्टा पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें इंडियन पवेलियन जाते वक्त वो फैंस और पैप्स की भीड़ से घिर गईं. हर कोई उनके साथ फोटो क्लिक कराने की कोशिश में दिखा. बात इतनी आगे बढ़ गईं कि वो इरिटेट होने लगीं. आलिया के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि वो अपसेट हैं. वायरल वीडियो में एक तरफ पैप्स आलिया को क्लिक कर रहे हैं. दूसरी तरफ, फैंस आकर उनके साथ फोटो क्लिक कराने की होड़ में दिखे. आलिया की सिक्योरिटी भीड़ से उन्हें प्रोटेक्ट करती दिखी.

एक फैन आलिया की फोटो क्लिक कर रहा था. आलिया ने इरिटेट होकर उसे कहा- हो गया अभी. फिर वो आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं. तभी फैंस उन्हें रोक लेते हैं. वो फैन को फिर बोलती हैं- हो गया. सिक्योरिटी आलिया को सेफ्ली गाड़ी की तरफ लेकर जाती है.

Advertisement

आलिया की टीम फैंस को रिलैक्स रहने को कहती है. आलिया के एक्सप्रेशन तुरंत मीडिया में कैप्चर हो गए. कुछ यूजर्स ने आलिया को शांत रहने के लिए सराहा है. तो कईयों का कहना है कि कान्स में विदेशी पैप्स ने अटेंशन नहीं दिया. तो कम से कम फैंस का अटेंशन ले लो. इतना चिढ़ने वाली क्या बात है? आलिया ने हालांकि शांति से सिचुएशन को हैंडल किया, लेकिन यूजर्स का कहना है उन्हें इतना भी रूड होने की कोई जरूरत नहीं थी.

उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक शख्स के विजिटिंग कार्ड को कैमरे पर चुपके से क्रश करती दिखीं. एक्ट्रेस को अचानक से एक शख्स ने अपना विजिटिंग कार्ड दिया. आलिया ने मुस्कुराते हुए उसे लिया. फिर हाथों में उसे मरोड़ा. ये वीडियो देख लोगों का कहना है कम से कम कैमरे पर तो एक्ट्रेस को ये हरकत नहीं करनी थी. हालांकि फैंस ने आलिया को सपोर्ट करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने विजिटिंग कार्ड फेंका नहीं था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement