अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी 18 साल के लंबे गैप के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. यह जोड़ी अब डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में साथ आने वाली है. पिछले साल यह फिल्म अनाउंस हुई थी और अक्षय-सैफ ने इसका शूट शुरू कर दिया था, मगर तब रिलीज डेट नहीं आई थी. अब मेकर्स ने हैवान की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने रिवील किया है कि सैफ और अक्षय की जानदार थ्रिलर हैवान 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ सैयामी खेर और 'मिर्जापुर' फेम एक्ट्रेस श्रेया पिलगांवकर भी हैं.
रिलीज डेट अनाउंस होने के साथ ही हैवान का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी तय हो गया है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर भी इसी तारीख के लिए शेड्यूल है. उड़ता तीर एक स्पाई-कॉмеडी ड्रामा है, जिसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं.
दिलचस्प यह है कि करण की अक्षय और सैफ दोनों से अच्छी दोस्ती है. पिछले ही साल अक्षय ने करण को केसरी चैप्टर 2 जैसी दमदार फिल्म दी थी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उड़ता तीर और हैवान में 11 सितंबर को क्लैश होकर ही रहेगा, या दोनों में से कोई अपनी रिलीज डेट बदलेगा.
हैवान से पहले अक्षय और सैफ ने पिछले 32 सालों में 7 फिल्में एक साथ की हैं. एक साथ इनकी पहली फिल्म यशराज फिल्म्स की ये दिल्लगी (1994) थी, जो हिट रही थी. मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994) इस जोड़ी की सबसे यादगार सुपरहिट थी. लेकिन उसके बाद तू चोर मैं सिपाही (1996), कीमत (1998) और आरज़ू (1999) में इस जोड़ी ने कुछ खास कमाल नहीं किया. एक लंबे ब्रेक के बाद 2008 में अक्षय और सैफ की जोड़ी ने टशन में फिर साथ काम किया. इस मल्टीस्टारर फिल्म में इनके साथ अनिल कपूर और करीना कपूर भी थे.
टशन ने माहौल तो खूब बनाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एवरेज कलेक्शन के साथ किसी तरह फ्लॉप होने से बच गई. अब 18 साल बाद अक्षय और सैफ एक थ्रिलर कहानी लेकर आ रहे हैं. डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं, जिनका लोहा बॉलीवुड से साउथ तक माना जाता है और उन्होंने इसी साल अक्षय के साथ भूत बंगला जैसी हिट भी दी है. अब देखना है कि सितंबर में हैवान क्या धमाका करती है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क