अयोध्या में होगी अक्षय कुमार के 'राम सेतू' की शुरुआत, डायरेक्टर ने बताया प्लान

डायरेक्टर अभ‍िषेक शर्मा ने फिल्म से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की है. उन्होंने बताया कि अक्षय इस वक्त मालदीव में फैमिली वेकेशन पर हैं. वहां से लौटते ही वे अगले कुछ महीनों तक पहले से निर्धार‍ित फिल्म शूट‍िंग्स में लग जाएंगे. 80 प्रतिशत फिल्म की शूट‍िंग मुंबई में होगी.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 15 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

साल 2021 एक्टर अक्षय कुमार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. इस साल उनकी कई फिल्मों की घोषणा हुई है जिनमें से कुछ की शूट‍िंग जारी है तो कुछ शुरू होने वाली है. फिल्म बच्चन पांडे की शूट‍िंग के बाद अक्षय जल्द ही अपनी अगली फिल्म राम सेतू की तैयारी में लग जाएंगे. राम सेतू के मुहूर्त शॉट के लिए अक्षय 18 मार्च को डायरेक्टर अभ‍िषक शर्मा और क्रिएट‍िव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्व‍िवेदी के साथ अयोध्या रवाना होंगे.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में डायरेक्टर अभ‍िषेक शर्मा ने फिल्म से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की है. उन्होंने बताया कि अक्षय इस वक्त मालदीव में फैमिली वेकेशन पर हैं. वहां से लौटते ही वे अगले कुछ महीनों तक पहले से निर्धार‍ित फिल्म शूट‍िंग्स में लग जाएंगे. 80 प्रतिशत फिल्म की शूट‍िंग मुंबई में होगी. डायरेक्टर ने राम सेतू फिल्म में अक्षय के लुक पर भी चर्चा की है. 

फ‍िल्म में अक्षय निभाएंगे ये किरदार 

उन्होंने कहा- 'अक्षय सर एक आर्क‍ियोलॉज‍िस्ट की भूमिका निभा रहे हैं और यह किरदार कई भारतीय व अंतराष्ट्रीय आर्क‍ियोलॉजिस्ट से प्रेर‍ित है. लुक और कैरेक्टर दोनों के लिहाज से अक्षय सर के फैंस को उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा'. फिल्म में जैकलीन फर्नांड‍िस और नुसरत भरूचा फीमेल लीड्स के तौर पर नजर आएंगी. उनके किरदार के बारे में भी अभ‍िषेक ने बात की. वे कहते हैं- 'वे दोनों एक मजबूत, आत्मनिर्भर मह‍िलाओं का किरदार निभा रही हैं. फिलहाल उनके लुक्स का खुलासा नहीं कर पाएंगे'. 

Advertisement

अभ‍िषेक ने आगे बताया कि फ‍िल्म के क्रिएट‍िव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्व‍िवेदी ने अयोध्या जा कि भगवान राम की जन्मभूमि है, से राम सेतू फिल्म की शूट‍िंग शुरू करने का आईड‍िया दिया था. डॉ. चंद्रप्रकाश कहते हैं- 'मैं कई बार अयोध्या गया हूं, तो मैंने अक्षय और बाकी टीम को सलाह दी कि फिल्म का प्रोड्क्शन शेड्यूल की शुरुआत भगवान राम के पव‍ित्र मंद‍िर से आशीर्वाद लेकर शुरू करते हैं. हम अयोध्या में फिल्म का मुहूर्त शॉट लेंगे और फिल्म की शुरुआत एक पव‍ित्र आधार के साथ करेंगे'. 

कोरोना काल के मद्देनजर सेट पर बरती जाएगी सावधानी 

प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने फिल्म के प्लान्स के बारे का जिक्र करते हुए कहा- 'राम सेतू के लिए लोकेशन पर सख्त प्रोटोकॉल्स होंगे, ट्रैवल से लेकर बायो-बबल्स, हेल्थ चेकअप्स और इन प्रोटोकॉल्स का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए प्रोफेशनल एजेंसी होगी. कहानी और लोकेशन, VFX आद‍ि को देखते हुए प्रोडक्शन अगले कुछ महीनों तक अलग-अलग शेड्यूल्स में होगी'. 

विक्रम ने फिल्म राम सेतू पर चर्चा करते हुए बताया कि यह फिल्म तर्क, विज्ञान और ऐत‍िहास‍िक धरोहर पर आधार‍ित है. उन्होंने कहा कि अभी की युवा जेनरेशन हमारे धरोहर को लेकर काफी उत्सुक रहती हे इसल‍िए देश की सांस्कृतिक सुंदरता को बताने का इससे बेहतर मौका नहीं है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »