‘अफसोस होता है, लेकिन जलन नहीं', धुरंधर में कास्ट न किए जाने पर बोले अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि बॉलीवुड और दर्शकों की पसंद हर 2-3 साल में बदल जाती है. उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए बताया कि इंडस्ट्री में कौन सा ट्रेंड कब चल पड़े, यह कोई नहीं जानता.

Advertisement
धुरंधर फिल्म पर क्या बोले अक्षय कुमार (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar) धुरंधर फिल्म पर क्या बोले अक्षय कुमार (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में गिने जाने वाले अक्षय कुमार हर साल कई फिल्मों के साथ नजर आते हैं. हाल ही में एक इवेंट में अक्षय ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों की पसंद समय के साथ कैसे बदलती रहती है. इस दौरान उन्होंने धुरंधर की सफलता का भी जिक्र किया.

फिल्म इंडस्ट्री का बदलता दौर

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री एक गोल चक्र की तरह है, जो हर 2-3 साल में बदलती रहती है. हमारे दर्शक भी बदलते रहते हैं और उनकी पसंद भी बदलती रहती है कि उन्हें क्या देखना है.

Advertisement

उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का उदाहरण देते हुए कहा- धुरंधर को ही देख लीजिए. ये एक एक्शन फिल्म है, इसमें खून-खराबा भी है, लेकिन लोगों ने इसे खूब पसंद किया और एंजॉय किया. रणवीर सिंह इसमें गुस्सैल हीरो के रूप में नजर आए हैं. ऐसा ‘एंग्री यंग मैन’ वाला इमेज बीच में कुछ समय के लिए गायब हो गया था.

पांच-छह साल पहले मैंने कुछ सोशल मैसेज वाली फिल्में की थीं, तब वो बहुत चलती थीं. अभी हॉरर-कॉमेडी का दौर चल रहा है, जैसे स्त्री बहुत बड़ी हिट हुई. इसलिए सब कुछ बदलता रहता है और हमें नहीं पता कि आगे दर्शकों को क्या पसंद आएगा.

धुरंधर का हिस्सा बनना चाहते थे अक्षय?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें धुरंधर जैसी फिल्म में काम न मिलने का अफसोस या जलन होती है, तो अक्षय ने कहा- मुझे नहीं लगता कि आदित्य धर को लगा होगा कि मैं ‘लियारी गैंग’ का हिस्सा बनने के लिए फिट हूं, इसलिए मुझे वो रोल नहीं मिला. मैं जब रणवीर से मिलता हूं तो वो मेरे काम की तारीफ करते हैं. कुछ रोल ऐसे हैं जो वो करना चाहते थे और मुझे मिल गए, और कुछ ऐसे हैं जो उन्हें मिल गए.

Advertisement

हिंदी सिनेमा में हम करीब 15-20 एक्टर्स हैं और भारत में लगभग 180 फिल्में बनती हैं, इसलिए हर किसी के लिए काम है. अफसोस सिर्फ इतना होता है कि काश हमें भी ऐसा रोल करने का मौका मिलता, लेकिन इसमें जलन जैसी कोई बात नहीं है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा उनके पास हेरा फेरी 3, वेलकम टू जंगल और गोलमाल 5 जैसी फिल्में भी लाइन में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement