'लड़कियों को जलील करते हो, शर्म करो', GenZ पर भरी महफिल में भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- औरतों की...

भोजपुरी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो Gen Z पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं. भरी महफिल में उनका यह रौद्र रूप देख फैंस भी दंग रह गए है.

Advertisement
अक्षरा सिंह को क्यों आया गुस्सा? (Photo: Instagram @Aksharasingh) अक्षरा सिंह को क्यों आया गुस्सा? (Photo: Instagram @Aksharasingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को फैंस ने अक्सर हंसते-मुस्कुराते और बेबाक अंदाज में ही देखा है. लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षरा अपना आपा खो बैठीं. देखते ही देखते उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो भरी महफिल में ही Gen Z की क्लास लगाती नजर आईं. उनका यह सख्त और तीखा रुख देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया.

Advertisement

क्यों भड़कीं अक्षरा सिंह?

अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम से वीडियो वायरल हो रहा है, वो माइक पर एक GenZ लड़के को लताड़ती हुई नजर आईं. अक्षरा गुस्से से बोलीं- थोड़ा लथैरागीरी करो लेकिन खींखीं-खींखीं मत करो. इशारे करके जो इधर से जा रहे हो ये अच्छी बात नहीं है. आपके ही घर की लड़की हूं न मैं, तो क्या ये अच्छा लगेगा इस तरह करके. 

'पूरे बिहार में जो न्यूज में देखने को मिल रहा है कि आप लोग लड़कियों को जलील करते हैं, शर्म नहीं आती आपको. आप ही के जैसी यूथ है क्या? Gen Z इसका नाम नहीं है. Gen Z है लड़कियों का सम्मान करना. Gen Z है हमारे घर की औरतों की मान मर्यादा को पहचानना. अगर आपको Gen Z  बनना है तो अभी के नए Gen Z से मिलिए, जो यहां बड़े सम्मान के साथ खड़े हैं. बिहार का नाम रोशन करो.'

Advertisement

यहां देखें अक्षरा सिंह का वीडियो-

 

 

अक्षरा सिंह को इस तरह गुस्से में लाल होता देख उनके फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि ऐसा कम ही मौकों पर देखने को मिलता है जब वो इतनी आगबबूला नजर आई हों.

बात करें अक्षरा की, तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी उनकी तगड़ी पहचान है. अपने बेहतरीन काम के अलावा, अक्षरा पावर स्टार पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »