ऐश्वर्या राय बनीं कान्स की शोस्टॉपर! व्हाइट पैंट सूट के साथ फेदर पल्लू लुक में मारी स्टाइलिश एंट्री

Aishwarya Rai Bachchan ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक्स से सबका ध्यान खींच लिया. व्हाइट पैंटसूट से लेकर पिंक केप गाउन तक, ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ स्टाइलिश लुक में नजर आईं.

Advertisement
कान्स में फिर छाईं ऐश्वर्या राय (Photo: Instagram @missindiaorg) कान्स में फिर छाईं ऐश्वर्या राय (Photo: Instagram @missindiaorg)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

Aishwarya Rai Cannes 2026 Closing Look: ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा हैं. उनका हर लुक ये बात साबित करता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भले ही कान्स 2026 के आखिरी दिनों में एंट्री ली, लेकिन सबको हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब उनके नए लुक ने तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ, सारी लाइमलाइट ही लूट ली है. 

Advertisement

ऐश्वर्या का आइकॉनिक लुक

ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं. उनका लुक देख फैंस के होश ही उड़ गए. ऐश्वर्या के इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे, जबकि बड़े-बड़े फेदर्स उनके शोल्डर्स और एल्बो के आसपास लगे थे, जिसने उनके लुक को और ग्लैमरस बना दिया. 

कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी में चमकीं ऐश्वर्या राय

इस पंख लगे ऑल व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लगीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गई हैं. हर कोई उनकी खूबसूरती और अदाओं का दीवाना हो रहा है. स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक स्टाइल किया था.

ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया. वो कान्स के रेड कारपेट पर अपनी कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं. 

Advertisement
कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या के लुक्स ने फैंस को काफी अमेज किया. एक्ट्रेस ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खूब पोज दिए. विदेशी पैपराजी भी उनकी फोटोज लेने से नहीं चूके. कई वीडियोज सामने आए जहां फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या नाम चिल्लाते नजर आए. कहना गलत नहीं होगा कि हर साल की तरह ऐश्वर्या ने कान्स में सिर्फ पार्टिसिपेट किया बल्कि उनका प्रेजेंस फैंस ने महसूस किया. 

ऐश्वर्या राय का पंखों वाला पल्लू लुक वायरल

ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल

इससे पहले ऐश्वर्या ने 'लाइट ऑन विमेन वर्थ' गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहनकर एंट्री की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने सोफी कूचर की पाउडर पिंक ड्रेस पहनी, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप था. इस ड्रेस पर फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क भी किया गया था, जिसने इसमें चमक जोड़ी. 

ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 3700 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.54 लाख रुपये है. इस लुक में भी मोहित राय ने उन्हें स्टाइल किया. ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए मेकअप और हेयर को सिंपल रखा. उन्होंने साइड-पार्टेड सॉफ्ट कर्ल्स, हल्का आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिप्स चुने. इसके साथ उन्होंने डायमंड डैंगलर्स और रिंग्स पहनीं.

बेटी आराध्या ने भी लूटी लाइमलाइट

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं. आराध्या ने रेड गाउन के साथ मैचिंग केप पहना था. इससे पहले दिन में ऐश्वर्या अमित अग्रवाल की 'ल्यूमिनारा' कूचर ड्रेस में भी दिखीं. डिजाइनर के मुताबिक, ये आउटफिट 'लाइट इन मोशन' यानी चलती रोशनी की सोच पर आधारित था. 

Advertisement

इस ड्रेस को बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा की मेहनत लगी. ये डिजाइन रोशनी को सिर्फ चमक नहीं, बल्कि एनर्जी, मूवमेंट और फोर्स के रूप में दिखाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement