अभिजीत भट्टाचार्य ने अक्षय को कहा 'गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती', बोले- मेरे गानों ने उन्हें स्टार बनाया

अभिजीत भट्टाचार्या ने 90s के फेमस गानों जैसे शहर की लड़की, जरा सा झूम लूं मैं संग अन्य को अपनी आवाज दी थी. उनका कहना है कि वह स्टार्स के लिए गाने के लिए ही बने हैं. वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. साथ ही उन्हें इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में भी गिना जाता है. 

Advertisement
अभिजीत भट्टाचार्या-अक्षय कुमार अभिजीत भट्टाचार्या-अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST
  • अक्षय कुमार को अभिजीत ने बताया गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती
  • अभ‍िजीत ने शाहरुख और सुनील शेट्टी पर भी बात छेड़ी
  • सिंगर बोले उनके गानों की वजह से यह एक्टर्स स्टार्स बने

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स के लिए गाने गाए हैं. इनमें से कई बड़े स्टार्स बने तो कई गुमनाम हो गए. अब अपने नए इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने बड़ी बात कह दी है. उन्हें लगता है कि वे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सफलता का श्रेय पाने लायक हैं. अभिजीत ने कहा कि पहले अक्षय कुमार को गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती माना जाता था. 

Advertisement

अभिजीत ने की बॉलीवुड के स्टार्स पर बात

अभिजीत भट्टाचार्य ने 90s के फेमस गानों जैसे शहर की लड़की, जरा सा झूम लूं मैं संग अन्य को अपनी आवाज दी थी. उनका कहना है कि वह स्टार्स के लिए गाने के लिए ही बने हैं. वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. साथ ही उन्हें इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में भी गिना जाता है. 

अक्षय कुमार और अन्य स्टार्स के बारे में बात करते हुए अभिजीत ने कहा, 'मुझे सिर्फ स्टार्स के लिए ही गाना गाने के लिए बनाया गया है, एक्टर्स के लिए नहीं. मैं भले ही कितना भी अच्छा गाऊं, अगर सामने वाला इंसान स्टार नहीं है तो इसका कोई फायदा नहीं होगा. एक तरफ शाहरुख हैं, दूसरी तरफ सुनील शेट्टी. आज शाहरुख खान एक स्टार हैं. उनके बोलने के लहजे में अलग बात है. सुनील शेट्टी के साथ रफ और टफ अपील जुड़ी है. जब भी कोई सुनील के लिए गाने बनाने की सोचता है उसे वाइल्ड और गुस्से वाले अंदाज में सोचना पड़ता है. मैंने सुनील और शाहरुख दोनों एक लिए गाने गाए हैं. मेरे गाए गाने जो इन एक्टर्स पर फिल्माए गए थे हिट रहे थे.'

Advertisement

अक्षय कुमार को अंडरटेकर ने दिया रियल फाइट का चैलेंज, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

गरीबों के मिथुन थे अक्षय?

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे म्यूजिक ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया था. जब वो लॉन्च हुए थे तब स्टार नहीं थे. उन्हें पहले 'गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती' के नाम से जानते थे, जैसे मिथुन चक्रवर्ती को 'गरीबों का अमिताभ बच्चन' कहा जाता था. म्यूजिक बहुत ताकतवर होता है. यह एक एक्टर को स्टार बना सकता है. भले ही वो देव आनंद हों, राज कपूर या राजेश खन्ना. अक्षय कुमार फिल्म खिलाड़ी के बाद स्टार बने थे. (अभिजीत ने अक्षय की इस फिल्म के ज्यादातर गाने गाए थे, जिसमें वादा रहा सनम भी शामिल था.) बाद में सारी फिल्में खिलाड़ी के नाम से ही बनी थी. मेरी आवाज उन सभी को सूट करती है. यह वो एक्टर्स हैं जो स्टार नहीं थे, लेकिन मेरे गानों ने उन्हें स्टार बना दिया.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »